फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जदयू की प्रमंडलीय संगठन की बैठक हुई आयोजित, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हुई अहम चर्चा

Wed, 23 Oct 2024 06:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar News: जदयू की प्रमंडलीय संगठन की बैठक मंगलवार को मोहनपुर रोड स्थित नगर कार्यालय में आयोजित हुई। इस बैठक में संगठन के विस्तार और मजबूती पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
जदयू की प्रमंडलीय संगठन की बैठक हुई आयोजित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनता दल यूनाइटेड समस्तीपुर नगर की बैठक बुधवार को शहर के मोहनपुर रोड स्थित नगर कार्यालय में हुई। बैठक प्रमंडलीय संगठन प्रभारी पूर्व एमएलसी भूमि पाल राय के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। इस बैठक में जनता दल यूनाइटेड नगर के सभी वार्डों के वार्ड अध्यक्ष आदि पदाधिकारी उपस्थित हुए। 

बैठक को संबोधित करते हुए जदयू के प्रमंडलीय संगठन प्रभारी भूमि पाल राय ने कहा कि बूथ जीतो तो चुनाव सदस्य जीत जाओगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में होने वाला विधानसभा चुनाव एनडीए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ने जा रही है। उस चुनाव में विपक्षी दलों का खाता किसी तरह से नहीं खुले, इस पर चर्चा की जा रही है। यह पूर्णतया संगठनात्मक बैठक है। इस बैठक में संगठन के विस्तार और मजबूती पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ता क्षेत्र में जाकर पिछले डेढ़ दशक से नीतीश कुमार द्वारा बिहार को बदलने के लिए किए गए कामों के बारे में जानकारी देंगे और इससे भी बेहतर बिहार कैसे बने इसको लेकर उनसे विचार विमर्श भी करेंगे। उन्होंने कहा कि बूथ कमेटी सबसे इंपोर्टेंट है, चूंकि चुनाव बूथ पर ही होता है, इसलिए बूथ को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी उपाय अभी से ही किये जा रहे हैं। महिला और युवा विंग को भी मजबूत किया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें