पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है
- फोटो : अमर उजाला
समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थानाक्षेत्र के लालपुर गांव में रविवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। यहां के निवासी देव कुमार ने अपनी डेढ़ महीने की बच्ची मुन्नी कुमारी की जमीन पर पटककर हत्या कर दी। मृत बच्ची बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थानाक्षेत्र के राजापुर निवासी देव कुमार की बेटी थी।
घटना को लेकर मृतक बच्ची के नाना कालेश्वर पासवान ने बताया कि उनकी बेटी अमृता की शादी देव कुमार से डेढ़ साल पहले हुई थी। रक्षा बंधन के दौरान देव कुमार अपने ससुराल आया था और तब से यहीं रह रहा था। रविवार रात को अमृता खाना लाने के लिए घर के अंदर गई थी। इस बीच देव कुमार अपनी बेटी को लेकर नाराज हो गया और उसे जमीन पर पटक दिया, जिससे बच्ची की मौत हो गई।