फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: एक साल पहले हुई थी शादी, ससुराल के वॉशरूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव; भाई को बताई थी ये बात

Thu, 27 Aug 2026 08:11 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

दरभंगा के लोआम गांव में एक साल पहले ब्याही 25 वर्षीय हुस्ने आरा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव ससुराल के वॉशरूम में फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने पांच लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा के सदर थाना क्षेत्र के लोआम गांव में महज एक साल पहले ब्याही गई विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका अपने ससुराल के वॉशरूम में फंदे से लटकी हुई पाई गई। मृतका की पहचान हुस्ने आरा के रूप में हुई है। अगस्त 2025 में उसकी शादी लोआम गांव निवासी जफर इकबाल के साथ हुई थी।

घटना के बाद बेंता थाना पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतका के भाई शमशेर ने बताया कि उनका बहनोई दुबई में रहकर इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। वहीं, मृतका के भाई मो. आदिल ने बहन की हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है और मामले की गहनता से जांच की मांग की है।

पांच लाख रुपये और बुलेट की मांग का आरोप

विज्ञापन

मृतका के भाई मो. आदिल ने बताया कि उनकी बहन की शादी अगस्त 2025 में लोआम गांव निवासी जफर इकबाल के साथ हुई थी। शादी के बाद उसका पति दुबई चला गया। इसके बाद ससुराल वाले पांच लाख रुपये नकद और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उनकी बहन के साथ मारपीट और प्रताड़ना करते थे।

आदिल ने बताया कि परिवार के लोग बहनोई के दुबई से लौटने का इंतजार कर रहे थे। उम्मीद थी कि उसके आने के बाद बातचीत कर मामले को सुलझा लिया जाएगा। लेकिन, उसके आने से पहले ही बहन की मौत हो गई। उन्होंने ससुराल वालों पर सीधे तौर पर हत्या का आरोप लगाया है।

आदिल के मुताबिक, मौत से करीब एक घंटे पहले हुस्ने आरा ने अपने भाई शमशेर से मोबाइल पर बातचीत की थी। बातचीत के दौरान वह काफी परेशान लग रही थी। फोन कटने के कुछ देर बाद ही ससुराल वालों ने परिवार को उसकी मौत की सूचना दी। परिवार ने पुलिस से मामले की गहनता से जांच कराने की मांग की है।

ससुराल पहुंचने पर परिजनों को दी गई आत्महत्या की जानकारी
परिजनों ने बताया कि गुरुवार दोपहर बहन की मौत की जानकारी मिलने के बाद वे रैयाम थाना क्षेत्र के बाढ़ समैला गांव से लोआम स्थित ससुराल पहुंचे। वहां ससुराल वालों ने महिला के आत्महत्या करने की जानकारी दी। इधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: जयप्रभा सेतु पर पहुंची छात्रा ने सरयू में लगाई छलांग, तलाश में जुटी दो राज्यों की पुलिस

पुलिस का बयान

विज्ञापन

इस संबंध में बेंता थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के लोआम गांव से एक महिला का शव डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में लाया गया था। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि घटना की पूरी जानकारी सदर थाना पुलिस को दे दी गई है। मामले में आगे की कार्रवाई सदर थाना पुलिस द्वारा की जाएगी।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें