Accident: दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के सिसौनी नटस्थान के पास एक बाइक सवार युवक की मौत पिकअप की ठोकर लगने से हो गई है। युवक की पहचान कहुआ गांव निवासी शुशील महतो उर्फ गोलू के रूप में हुई है।
शादी की पहली वर्षगांठ पर पत्नी के लिए गिफ्ट खरीदने जा रहे युवक सुशील महतो की पिकअप की ठोकर लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शिवनगरघाट मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने उसे निकट के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। घटना के बाद स्थानीय लोग मुआवजे की मांग को लेकर बिरौल-दरभंगा मुख्य मार्ग को जाम कर हंगामा करने लगे। तभी मौके पर पहुंची बिरौल थाना की पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम खुलवाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।