फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: फर्जी ADM बन धौंस जमाने वाले चार लोग गिरफ्तार, रिसॉर्ट में फर्जी एडीएम बनकर बुक कराई थी सीट

Mon, 27 Jan 2025 01:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

बिहार में दरभंगा के सोनकी थाना क्षेत्र के दलान रिसॉर्ट में फर्जी एडीएम बनकर धौंस जमाने वाले चार लोगों को होटल संचालक अपने कर्मियों के सहयोग से पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि तीन लोग स्कॉर्पियो के साथ भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले में सदर थाना क्षेत्र के रिसॉर्ट में गणतंत्र दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में समस्तीपुर के फर्जी एडीएम बनकर अपने साथियों के साथ धौंस जमाते हुए मारपीट और उत्पात मचाने के मामले पुलिस चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन बदमाश अपनी स्कॉर्पियो से फरार हो गए। इन बदमाशों की भी तलाश की जा रही है। इस मामले को लेकर रिसॉर्ट के मालिक मृदुल कुमार शुक्ला ने सोनकी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन


गिरफ्तार बदमाशों की पहचान दरभंगा के सोनकी थाना क्षेत्र के दलान रिसॉर्ट में फर्जी एडीएम बनकर धौंस जमाने वाले चार लोगों को होटल संचालक अपने कर्मियों के सहयोग से पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि तीन लोग स्कॉर्पियो के साथ भागने में सफल रहे।

रिसॉर्ट परिसर से गिरफ्तार लोगों की पहचान बहादुरपुर थाना क्षेत्र के भैरोपट्टी निवासी अभिनव कुमार, इंदिरा कॉलोनी निवासी दीपक कुमार यादव, सदर थाना क्षेत्र के कोटी निवासी राजमुखी कुमार सिन्हा, सोनकी थाना क्षेत्र के कपछाही निवासी राहुल यादव शामिल हैं। जबकि घटना के बाद हंगामे के दौरान भागने वालों में लहेरियासराय थाना क्षेत्र के अल्लपट्टी निवासी मोनू कुमार चौधरी, अजीत यादव सहित अज्ञात चालक शामिल हैं।
विज्ञापन


दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि समस्तीपुर एडीएम बनकर एक व्यक्ति ने फोन करके बोला कि मैं डॉ. अभिनव कुमार समस्तीपुर एडीएम बोल रहा हूं। आपके यहां आयोजित सांस्कृतिक प्रोग्राम में अपने चार पांच दोस्तों के साथ आ रहा हूं। हम लोगों के लिए वीआईपी ट्रीटमेंट की व्यवस्था करवा दीजिएगा। कार्यक्रम में पहुंचने पर सभी लोग नशे में धुत पाए गए। जब होटल के इन लोगों से पहचान पत्र मांगा गया तो इन लोगों ने पहचान पत्र देने से इनकार कर दिया था। लेकिन सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान इनके एडीएम होने पर संदेह हुआ तो रिसोर्ट के मैनेजर ने सोनकी थाना को घटना की सूचना दिया।

जानकरी मिली कि समस्तीपुर में डॉ. अभिनव कुमार नाम के कोई एडीएम नहीं है। इसकी जानकारी मिलते ही सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी को ब्रेथ एनालाइजर लगाकर जांच की गई, जिसमें अल्कोहल पीने की पुष्टि पाई गई। इस संबंध में सोनकी थानाध्यक्ष बसंत कुमार झा ने बताया कि रिसोर्ट में फर्जी एडीएम बनकर हंगामा करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि हंगामे के बीच भीड़ का फायदा उठाकर भागने वाले तीन अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें