फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: ई-चालान की HDD मशीन 15 दिनों से गायब, पुलिस मौन; थाना परिसर से सामानों की चोरी पर उठ रहे सवाल

Tue, 18 Mar 2025 06:14 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga News: लहेरियासराय थाने से ई-चालान काटे जाने वाली मशीन गायब है और इस बात को पंद्रह दिन बीत चुके हैं, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। यह दूसरी घटना है जब थाना परिसर में चोरी हुई है। पहले जब्त स्कूटी की चोरी महिला सिपाही ने की थी।
विज्ञापन
लहेरियासराय थाना दरभंगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा पुलिस महकमे में इन दिनों सबकुछ सामान्य नहीं चल रहा है। पुलिस की जवाबदेही और थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। ताजा मामला लहेरियासराय थाना का है, जहां से ई-चालान काटने के लिए उपयोग में लाई जाने वाली HDD मशीन पिछले 15 दिनों से लापता है। इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली और भीतर की गड़बड़ियों को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

विज्ञापन

 
मशीन का पता नहीं चला कोई सुराग
थाना में तैनात पुलिसकर्मी लगातार HDD मशीन की तलाश में जुटे हैं, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने मशीन की खोज के लिए तकनीकी जांच भी करवाई है, जिसमें मशीन का लोकेशन थाना परिसर ही बताया गया है। इसके बावजूद पुलिसकर्मी मशीन को खोज नहीं पा रहे हैं। यह पूरी स्थिति अपने आप में संदेहास्पद बन गई है। मशीन की अनुपस्थिति के कारण वाहन जांच और ई-चालान की प्रक्रिया फिलहाल पूरी तरह बाधित है, जिससे पुलिस की कार्रवाई पर भी असर पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- Bihar News:मोबाइल न देने पर पत्नी ने की आत्महत्या, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, पति हिरासत में
विज्ञापन

 
पहले भी थाने से जब्त स्कूटी चोरी का मामला बना था सुर्खियां
यह कोई पहली घटना नहीं है जब लहेरियासराय थाना की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हों। करीब एक महीने पहले, जब्त की गई एक स्कूटी को एक महिला सिपाही द्वारा थाना से अपने घर ले जाने का मामला सामने आया था। जांच में यह भी सामने आया कि महिला सिपाही रम्भा कुमारी ने स्कूटी पर ‘पुलिस’ लिखवा लिया था और उसे थाने के मुंशी ओमप्रकाश यादव की सहमति से घर ले गई थीं। मामला तब खुला जब महिला सिपाही के पति उस स्कूटी को लेकर बाजार में घूमते हुए देखे गए और किसी ने इसका वीडियो बनाकर एसएसपी जगुनाथ रेड्डी को भेज दिया। मामले की पुष्टि के बाद दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था।
 
HDD मशीन गायब होना बना जांच का विषय
ई-चालान मशीन का रहस्यमयी ढंग से गायब हो जाना अब थाना के भीतर की आंतरिक गड़बड़ियों की ओर इशारा कर रहा है। इस मशीन के गायब होने से पुलिस की कार्यकुशलता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। मशीन का थाना परिसर में ही लोकेशन मिलना और फिर भी उसका नहीं मिलना, किसी अंदरूनी मिलीभगत की आशंका को बल देता है। थानाध्यक्ष की ओर से इस मामले पर कोई ठोस जवाब अब तक नहीं आया है, जिससे स्थिति और भी उलझती जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar:तेजस्वी यादव ने यह क्या किया? गिरिराज सिंह को कूदना पड़ा मैदान में, शिवराज सिंह चौहान को लिखी चिट्ठी
 
दरभंगा यातायात थाना में भी बड़ा घोटाला
दरभंगा पुलिस की छवि को धूमिल करने वाला एक और मामला यातायात थाना से सामने आया है, जहां सिपाही धनंजय कुमार द्वारा चालान से वसूले गए पांच लाख 67 हजार रुपये लेकर फरार हो जाने की घटना एक साल पुरानी हो चुकी है। लेकिन इतने लंबे समय के बाद भी फरार सिपाही का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस की सुस्ती और लापरवाही इन मामलों में साफ तौर पर देखी जा सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें