फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: बीपीएससी शिक्षिका पर जीजा से कोर्ट मैरिज का आरोप, बहन की शिकायत पर डीईओ ने मांगा स्पष्टीकरण

Sun, 04 Oct 2026 06:11 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

दरभंगा में बीपीएससी शिक्षिका सुनीता कुमारी पर उनकी सगी बहन ने अपने पति विजेन्द्र कुमार सिंह से कोर्ट मैरिज करने का आरोप लगाया है। बहन ने डीईओ से शिकायत कर न्याय मांगा। मामले में डीईओ ने शिक्षिका से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
बहनोई के साथा शादी करने वाली शिक्षिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले के नगर क्षेत्र स्थित उर्दू मध्य विद्यालय में बीपीएससी से नियुक्त शिक्षिका सुनीता कुमारी की कथित कोर्ट मैरिज को लेकर पारिवारिक विवाद सामने आया है। शिक्षिका की सगी बहन प्रीति देवी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि सुनीता कुमारी ने उनके पति विजेन्द्र कुमार सिंह के साथ कोर्ट मैरिज की है। प्रीति देवी के अनुसार, उनके पति से अब तक तलाक नहीं हुआ है। उन्होंने मामले में न्याय की गुहार लगाई है।

प्रीति देवी के मुताबिक, उनकी शादी वर्ष 2014 में विजेन्द्र कुमार सिंह से हुई थी। शादी के बाद उनका पारिवारिक जीवन सामान्य चल रहा था। आरोप है कि उनकी सगी बहन सुनीता कुमारी ने 16 जून 2025 को उनके पति के साथ गुपचुप तरीके से कोर्ट मैरिज कर ली। प्रीति देवी ने अपने आवेदन के साथ शादी से संबंधित फोटो और अन्य साक्ष्य भी संलग्न किए हैं।

विज्ञापन


पढे़ं: तेजस्वी का मोदी सरकार हमला, कहा- भाजपा में रहते तो हरिश्चंद्र होते; MLC चुनाव को लेकर क्या दावा किया?

मीडिया से बातचीत में प्रीति देवी ने आरोप लगाया कि उनके छोटे-छोटे बच्चे हैं और उनके पति से उनका तलाक नहीं हुआ है। शादी की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अपनी बहन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। प्रीति देवी ने यह भी आरोप लगाया कि उनसे 20 लाख रुपये की मांग की जा रही है। उन्होंने मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी से उचित कार्रवाई और न्याय की मांग की है।

वहीं, जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद ठाकुर ने बताया कि उन्हें इस संबंध में आवेदन मिला है। शिक्षिका से स्पष्टीकरण मांगा गया है और मामले से जुड़े तथ्यों तथा दस्तावेजों के संबंध में स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है। शिक्षिका का जवाब मिलने और उपलब्ध दस्तावेजों की जांच के बाद विभाग आगे की कार्रवाई पर निर्णय लेगा।

स्पष्टीकरण की प्रक्रिया शुरू होने के बाद मामला अब शिक्षा विभाग की जांच के दायरे में आ गया है। शिक्षिका के जवाब और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर विभाग आगे की कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें