फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 'आओ अपहरण-अपहरण खेलें'- बिहार में लड़की के बाद लड़का अगवा हुआ तो पुलिस जांच में खुली यह कहानी

Thu, 08 May 2025 04:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar News: पुलिस के सामने भी कभी-कभी ऐसा मामला आता है कि अपराध की वजह तक पहुंचते-पहुंचते कहानी कई बार घूमती है। अपहरण-दर-अपहरण की यह कहानी बिहार के समस्तीपुर से है, जो घर-परिवार को सोचने के लिए भी मजबूर करती है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमिका के भाई के अपहरण मामले में आरोपी शातीर बदमाश राजा सहनी को वारिसनगर पुलिस ने उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया है। यह अपराधी कल्याणपुर थाना क्षेत्र के शिवनंदनपुर गांव का रहने वाला बताया गया है। इस अपराधी पर पूर्व से भी कई मामला दर्ज है, जिसमें यह फरार चल रहा था। सरकार ने इस पर 10 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा है। 
विज्ञापन


सदर डीएसपी 2 विजय महतो ने जानकारी देते हुए बतया कि राजा सहनी ने कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर गांव से सुधीर झा के पुत्र का अपहरण कर लिया था। हालांकि पुलिसिया दबाव के कारण उसने 24 घंटा के अंदर ही मुजफ्फरपुर में उसे एक मुक्त कर दिया था। इस अपराधी पर कल्याणपुर के अलावा वारिसनगर उजियारपुर और खानपुर थाना क्षेत्र में कई आपराधिक मामला दर्ज है जिसमें यह फरार चल रहा था।

इस वजह से किया भाई का अपहरण 
सदर डीएसपी तो विजय महतो ने बतलाया कि राजा सहनी ने कल्याणपुर थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व हुए एक किशोरी के अपहरण मामले में परिवार वालों पर दबाव की राजनीति के तहत लड़की के भाई का अपहरण किया था। बता दें कि लड़की रिकवरी के बाद से बेगूसराय रिमांड होम में बंद है। कुछ दिन पूर्व राजा सहनी ने अपहृत किशोर की बहन का अपहरण कर लिया था लेकिन पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। किशोरी अंदडर एज थी और वह अपने घर नहीं जाना चाह रही थी। जिस कारण उसे रिमांड होम भेजा गया था। रीमांड होम से उसे वापस बुलाने के लिए दबाव देने के उद्देश्य से लड़की के भाई का अपहरण किया गया था। 
विज्ञापन


पढ़ें: मुजफ्फरपुर में बरात में नाचने दौरान विवाद, भतीजे ने चाचा की कैंची से गोदकर की हत्या; आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


10 हजार के इनामी पर दर्ज है कई मामले
सदर डीएसपी 2 विजय महतो ने बताया कि इस अपराधी पर कल्याणपुर थाना क्षेत्र में किशोर अपहरण के साथ ही पिछले वर्ष पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वहीं वारिसनगर थाना क्षेत्रों में भी इस अपराधी पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं वर्ष 2022 में उजियारपुर थाना क्षेत्र में भी इस अपराधी पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। वहीं खानपुर थाना क्षेत्र में वर्ष 2020 में इस अपराधी ने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। डीएसपी ने बताया कि अभी अपराधी को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें