फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: दरभंगा में चल रही थी नकली स्नैक्स फैक्ट्री, छापेमारी में भारी मात्रा में डुप्लीकेट माल जब्त

Sat, 30 May 2026 03:03 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar: दरभंगा के दोनार इंडस्ट्रियल एरिया में लोकप्रिय स्नैक्स ब्रांड "बॉस फूड" के नाम पर नकली उत्पाद बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। कंपनी की शिकायत पर पुलिस और विशेष टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली स्नैक्स, रैपर और पैकिंग सामग्री जब्त की। कंपनी ने इस फर्जीवाड़े से करीब 10 करोड़ रुपये के नुकसान का दावा किया है।
विज्ञापन
फैक्ट्री में छापेमारी करती टीम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा में बिहार के लोकप्रिय स्नैक्स ब्रांड “बॉस फूड” के नाम पर बड़े पैमाने पर डुप्लीकेट प्रोडक्ट बनाए जाने का मामला सामने आया है। कंपनी को लगातार मिल रही शिकायतों के बाद छापेमारी कर इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा किया गया। यह फैक्ट्री दरभंगा के दोनार इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित हो रही थी। यहां कुरकुरे जैसे विभिन्न स्नैक्स उत्पादों का निर्माण कर बाजार में धड़ल्ले से बेचा जा रहा था। नकली उत्पादों के कारण कंपनी के असली उत्पादों की बिक्री प्रभावित हो रही थी। जानकारी मिलने के बाद कंपनी के प्रतिनिधियों ने टीम गठित कर सदर थाना पुलिस के साथ छापेमारी की, जहां शिकायत सही पाई गई और फैक्ट्री से भारी मात्रा में नकली सामान जब्त किया गया।

विज्ञापन


कंपनी को 10 करोड़ रुपये के नुकसान का दावा
बताया जा रहा है कि बॉस फूड के 'चीकू', 'टेस्टी पटसा' और 'चटोरी' जैसे उत्पादों की नकल कर उन्हें बाजार में बेचा जा रहा था। इससे कंपनी को करीब 10 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान होने का दावा किया गया है।

दिल्ली से पहुंची टीम, पुलिस के साथ की कार्रवाई
शिकायत मिलने के बाद दिल्ली से मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में एक टीम दरभंगा के दोनार इंडस्ट्रियल एरिया पहुंची। सदर थाना पुलिस के सहयोग से टीम ने फैक्ट्री में छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में नकली उत्पाद, रैपर और पैकिंग सामग्री बरामद की गई।
विज्ञापन


चार महीने से मिल रही थीं शिकायतें
छापेमारी के दौरान कंपनी के सेल्स ऑफिसर रवि चौधरी भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि पिछले चार महीनों से लगातार डुप्लीकेट उत्पादों की शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद जांच कर कार्रवाई की गई।

नकली सामान सील, जांच जारी
मौके से बरामद सभी नकली सामान को सील कर दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह कथित फर्जी कारोबार सुनील अग्रवाल नामक व्यवसायी द्वारा संचालित किया जा रहा था।

ये भी पढ़ें: झाड़ियों में चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री! फोन पर ऑर्डर लेकर बनाते थे कट्टे; पिता-पुत्र समेत चार गिरफ्तार
विज्ञापन


इलाके में मचा हड़कंप
इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रशासन पूरे मामले की गहराई से जांच में जुट गया है और यह पता लगाने का प्रयास कर रहा है कि नकली उत्पादों का नेटवर्क कितना बड़ा था और इन्हें किन-किन बाजारों में सप्लाई किया जा रहा था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें