फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दुकान में आग लगने से युवक की जलकर हुई मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 27 Oct 2025 11:40 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar News: आग इतनी तेजी से फैली कि मंतोष को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और वह अंदर ही फंस गया। देखते ही देखते पूरी दुकान आग की लपटों में घिर गई।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले के बहेड़ी प्रखंड के जोरजा गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना गांव के बुधन पान भंडार में हुई, जहां अचानक आग लग गई। मृतक की पहचान गणेश महतो के पुत्र मंतोष महतो के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय मंतोष दुकान के अंदर काम कर रहा था। मृतक की मां लता देवी ने बताया कि बुधन महतो की दुकान में पेट्रोल की अवैध बिक्री की जाती थी। हादसे के वक्त मंतोष को बोतलों में पेट्रोल भरने के लिए बुलाया गया था। इसी दौरान बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई।

विज्ञापन


पढ़ें: खरना पूजा के बाद सिलेंडर फटने से भीषण आग, कई घर जलकर हुई राख; मवेशियों की हुई मौत

आग इतनी तेजी से फैली कि मंतोष को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और वह अंदर ही फंस गया। देखते ही देखते पूरी दुकान आग की लपटों में घिर गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही बहेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है, हालांकि पेट्रोल की अवैध बिक्री के आरोपों की भी जांच की जा रही है। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें