फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: छात्रा को कुत्तों ने नोच-नोच कर किया जख्मी, इलाज के दौरान तोड़ा दम; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Mon, 28 Apr 2025 06:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar: बताया जा रहा है कि 15-20 कुत्तों के झुंड ने उन्हें घेर लिया और हमला कर दिया। अन्य दो बच्चियां किसी तरह भागकर गांव पहुंचीं और लोगों को सूचना दी। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक प्रतिका बुरी तरह घायल हो चुकी थी।
विज्ञापन
दुूखी परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के बरगांव गांव वार्ड संख्या-7 में सोमवार सुबह शौच के लिए गई एक छात्रा को कुत्तों ने हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। मृतक छात्रा की पहचान गांव के स्वर्गीय हरेराम यादव की 10 वर्षीय पुत्री प्रतिका कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

गांव के रामबालक यादव ने बताया कि प्रतिका कुमारी दो अन्य बच्चियों के साथ सुबह शौच के लिए गई थी। लौटते समय लगभग 15-20 कुत्तों के झुंड ने उन्हें घेर लिया और हमला कर दिया। अन्य दो बच्चियां किसी तरह भागकर गांव पहुंचीं और लोगों को सूचना दी। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक प्रतिका बुरी तरह घायल हो चुकी थी। आनन-फानन में उसे हसनपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पढ़ें: सात जिलों में बनेंगे 50 बेड वाले आयुष अस्पताल, स्वास्थ्य मंत्री ने किया बड़ी योजनाओं का एलान
विज्ञापन


परिजनों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गौरतलब है कि अप्रैल महीने में अब तक कुत्तों के हमले से समस्तीपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चार बच्चों की मौत हो चुकी है। दो दिन पूर्व भी विभूतिपुर थाना क्षेत्र में स्कूल जाते समय दो सहोदर भाइयों को कुत्तों ने काट लिया था, जिसमें एक बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें