फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: करंट लगने से 55 साल के व्यक्ति की मौत, घटना की जांच में जुटी पुलिस

Thu, 10 Apr 2025 06:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

Electric Shock: बिजली का करंट लगने से एक 55 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। घटना बासोपट्टी थाना एरिया की है। फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधुबनी जिले में बासोपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बासोपट्टी पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या दो से एक दुखद घटना सामने आई है। जहां बिजली का करंट लगने से एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान भनपट्टी गांव वार्ड नंबर दो निवासी पुरनराम के रूप में हुई है। वह बासोपट्टी के हाईस्कूल में चपरासी के पद पर कार्यरत था।

विज्ञापन


बता दें कि जब वह अपने घर में अकेले सो रहे थे। जब सुबह उसका लड़का पापा को उठाने गया तो देखा कि उनको बिजली की करंट लगने से मृत्यु हो गया है। करंट कब लगा, यह किसी को ज्ञात नहीं है।स्थानीय लोगों के अनुसार, अचानक करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: नालन्दा में आंधी तूफान से सात लोगों की मौत, बिहार के अन्य जिलों में भी तबाही
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, अपर थानाध्यक्ष गौरव कुमार, एसआई असरफ अली दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर रहे हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेजा दिया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बीच सड़क से छात्र का अपहरण, पुलिस ने आठ घंटे बाद छुड़ाया, ये रहा पूरा मामला

उधर, परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर शोक का माहौल है। फिलहाल, करंट कैसे लगा उसका पता नहीं लग पाया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से ही करंट लगा होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें