फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गला रेतकर 45 वर्षीय व्यक्ति की निर्मम हत्या, शव गाछी में फेंका गया; पुलिस जांच में जुटी

Sun, 22 Jun 2025 03:20 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

Bihar: स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक मोहम्मद अब्बास विदेश में काम करते थे और कुछ दिन पहले ही गांव लौटे थे। गांव लौटने के कुछ ही दिनों में इस तरह की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
थाना जयनगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधुबनी जिले में एक बार फिर अपराधियों ने बेखौफ होकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। जयनगर थाना क्षेत्र के कोरहिया गांव में 45 वर्षीय मोहम्मद अब्बास की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद उनका शव गांव के ही एक बगीचे (गाछी) में फेंक दिया गया। मृतक का सिर भी ईंट से कुचल दिया गया था, जिससे घटना की नृशंसता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

घटना की जानकारी मिलते ही जयनगर थानाध्यक्ष अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेजा गया। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और घटनास्थल से नमूने इकट्ठा कर साक्ष्य जुटाए।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक मोहम्मद अब्बास विदेश में काम करते थे और कुछ दिन पहले ही गांव लौटे थे। गांव लौटने के कुछ ही दिनों में इस तरह की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोगों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


पढ़ें: गुटखा मांगने पहुंचे अपराधी ने दुकानदार को मारी गोली, मौके पर हुई मौत; जांच में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच कर रही है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और सभी साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

गौरतलब है कि जिले में आपराधिक घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। हत्या, लूट और डकैती की वारदातें आम होती जा रही हैं। पुलिस पर कानून व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस हत्याकांड की तह तक जाने की कोशिश कर रही है और दावा किया जा रहा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें