फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alinagar Chunav Result 2025: गायिका मैथिली ठाकुर पहले राजनीतिक टेस्ट में हुईं पास, 11730 वोट से जीतीं

Fri, 14 Nov 2025 07:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Alinagar Vidhan Sabha Result 2025 Live: दरभंगा की अलीनगर सीट पर भाजपा उम्मीदवार लोकगायिका मैथिली ठाकुर और राजद प्रत्याशी विनोद मिश्रा के बीच मुकाबला है। इस सीट पर पहले फेज में 6 नवंबर को 60.32 फीसदी वोटिंग हुई थी। अंतिम राउंड में एनडीए प्रत्याशी 11730 वोटों से जीतीं।

विज्ञापन
बिहार चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की अलीनगर विधानसभा सीट पर सभी की नजरें हैं। इस सीट पर एक तरफ आरजेडी के काफी अनुभवी नेता विनोद मिश्रा हैं और दूसरी तरफ पहला चुनाव लड़ रहीं मैथिली ठाकुर हैं। बीजेपी विनोद मिश्रा को हराने के लिए मैथिली की लोकप्रियता का फायदा उठाना चाहती थी।

विज्ञापन


जीत के बाद क्या बोलीं मैथिली
लोकगायिका और बीजेपी प्रत्याशी मैथिली ठाकुर जीत का सर्टिफिकेट लेने के लिए बाजार समिति मतगणना केंद्र पहुंचीं। प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद उन्होंने कहा कि यह जीत अलीनगर की जनता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की जीत है। मैथिली ने कहा कि उनका पहला लक्ष्य अलीनगर को आदर्श नगर के रूप में विकसित करना होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी के मेनिफेस्टो में शामिल सभी सुविधाओं और योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए वह पूरी ईमानदारी से काम करेंगी। उन्होंने क्षेत्र में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की भी बात कही।

उनके अनुसार अब अलीनगर में विकास की रफ्तार और तेज होगी। मैथिली ठाकुर ने अपनी जीत को बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व की मेहनत और मार्गदर्शन का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि अमित शाह, जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से ही जनता ने बीजेपी को एक और मजबूत जनादेश दिया है। वहीं, उनके साथ मौजूद पिता रमेश ठाकुर ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अलीनगर की जनता ने पार्टी और मैथिली ठाकुर पर जो भरोसा जताया है, वह बेटी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ उस पर खरी उतरेंगी। जीत के बाद अलीनगर क्षेत्र में मैथिली ठाकुर और बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

अंतिम राउंड में एनडीए 11730 वोटों से जीतीं

अलीनगर में 25वें और अंतिम राउंड की गिनती में भाजपा प्रत्याशी मैथिली ठाकुर 84915 वोट पाकर विजयी रहीं। जबकि राजद प्रत्याशी विनोद मिश्रा 73185 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। 
विज्ञापन


20वें राउंड में एनडीए 6954 वोटों से आगे
अलीनगर में 20वें राउंड की गिनती में भाजपा प्रत्याशी मैथिली ठाकुर 70044 वोटों के साथ आगे चल रही हैं। जबकि राजद प्रत्याशी विनोद मिश्रा 63090 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 

15वें राउंड में एनडीए 4196 वोटों से आगे
अलीनगर में 15वें राउंड की गिनती में भाजपा प्रत्याशी मैथिली ठाकुर 51879 वोटों के साथ आगे चल रही हैं। जबकि राजद प्रत्याशी विनोद मिश्रा 47683 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 

सातवें राउंड में एनडीए 8906 वोटों से आगे
अलीनगर में सातवें राउंड की गिनती में भाजपा प्रत्याशी मैथिली ठाकुर 25764 वोटों के साथ आगे चल रही हैं। जबकि राजद प्रत्याशी विनोद मिश्रा 16858 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें