फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: चीखते-चिल्लाते रहे…किसी ने नहीं उठाया फोन, दरभंगा स्टेशन पर नौ बच्चे लिफ्ट में फंसे; मेला घूमने आए थे

Wed, 01 Oct 2025 03:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar News: लिफ्ट में फंसे बच्चों ने बताया कि वे सभी दोपहर करीब 3 बजे दरभंगा दशहरा मेला घूमने आए थे। ट्रेन से उतरने के बाद वे प्लेटफॉर्म 4 और 5 के बीच बने लिफ्ट में चढ़े। जैसे ही बटन दबाया, लिफ्ट जोर की आवाज के साथ झटके से रुक गई। पढे़ं पूरी खबर
विज्ञापन
लिफ्ट में फंसे बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा रेलवे स्टेशन पर बीती रात बड़ा हादसा टल गया। स्टेशन परिसर में प्लेटफॉर्म संख्या 4 और 5 के बीच बने लिफ्ट में खराबी आने से सीतामढ़ी से आए 9 बच्चे करीब तीन घंटे तक फंसे रहे।

बच्चों ने लिफ्ट के अंदर लिखे सहायता नंबर पर कई बार फोन किया, लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया। इसके बाद एक बच्चे ने डायल 112 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरपीएफ व जीआरपी की मदद से कड़ी मशक्कत कर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

विज्ञापन


पढ़ें; मुजफ्फरपुर में नारी शक्ति का उत्सव, उत्कृष्ट योगदान के लिए नौ महिलाओं को सम्मानित किया गया

लिफ्ट में फंसे बच्चों ने बताया कि वे सभी दोपहर करीब 3 बजे दरभंगा दशहरा मेला घूमने आए थे। ट्रेन से उतरने के बाद वे प्लेटफॉर्म 4 और 5 के बीच बने लिफ्ट में चढ़े। जैसे ही बटन दबाया, लिफ्ट जोर की आवाज के साथ झटके से रुक गई और दरवाजे बंद हो गए। अंदर गर्मी और घुटन की वजह से तीन बच्चे बेहोश भी हो गए थे।

सुरक्षित घर भेजा गया
रिस्क्यू किए गए बच्चों में गुड्डू कुमार (16), राहुल कुमार (16), अमलेश कुमार (16), विनय कुमार (16), विवेक कुमार (16), रूपम कुमार (14) और आशीष कुमार (12) सभी ग्राम सतमातचा, वार्ड संख्या 4, थाना सीतामढ़ी, जिला सीतामढ़ी (बिहार) के रहने वाले हैं। वहीं मोहम्मद नाजिम (14) और तनवीर शाह (9) ग्राम चौधरी टोल, वार्ड संख्या 4, थाना बथनाहा, जिला सीतामढ़ी के निवासी हैं। आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और उनके घर भेज दिया गया है। लिफ्ट में तकनीकी खराबी के कारण यह समस्या आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें