NEET Exam Ram Babu Arrested: नीट परीक्षा में सॉल्वर गैंग के सदस्य के रूप में गिरफ्तार रामबाबू मलिक दो भाइयों में सबसे बड़ा है। परिजनों ने किसी पर साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया है।
नीट परीक्षा में सॉल्वर गैंग के रूप में गिरफ्तार किए गए रामबाबू मलिक दो भाइयो में सबसे बड़ा है। उसका छोटा भाई दीपक ने बताया कि दिन में करीब 11 बजे एक अनजान नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसके भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके बाद से घर में मां-पिता उसकी पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
बता दें कि समस्तीपुर जाने के संबंध में परिजन बताते हैं कि रामबाण के मामा की सास के निधन होने पर वह अपने माता-पिता को साथ लेकर अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था। लेकिन इस दौरान उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया था। उसके बाद वह मिलने की बात कहकर गया था, जहां से उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार रामबाबू मलिक का छोटा भाई दीपक कुमार ने बताया कि वह दरभंगा में ही रहकर छोटा मोटा काम किया करता था। वह मामा की सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए माता-पिता को साथ लेकर गया था। इस दौरान मेरे भाई के मोबाइल पर किसी व्यक्ति का फोन आया था, जिसके बाद वह उससे मिलने गया था।
हालांकि, उसने कहा कि फोन करने वाला कौन व्यक्ति है उसे वह नहीं जानता है। उसने बताया कि वह दो भाई हैं, रामबाबू बड़ा है और दीपक छोटा है। उसकी गिरफ्तारी की जानकारी एक अंजान नंबर के मोबाइल से दिन के 11 बजे कॉल आया था, जिसने उसकी गिरफ्तार होने की बात कही है। दीपक ने कहा कि उसके भाई को किसी ने फंसा दिया है, वह बिल्कुल निर्दोष है।