फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: छठ की रात देखने गए थे नाच, सुबह मिला लहूलुहान शव; मधुबनी में अधेड़ की निर्मम तरीके से हत्या

Tue, 28 Oct 2025 03:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

Bihar Crime: सूचना मिलते ही बेनीपट्टी थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक शिव शरण साह एवं अवर निरीक्षक संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधुबनी के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के चहूंटा गांव में एक अधेड़ व्यक्ति की निर्मम हत्या कर शव को जंगल में फेंकने का मामला सामने आया है। अपराधियों ने धारदार हथियार से चेहरे और गर्दन पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। इस जघन्य वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

मृतक की पहचान चहूंटा गांव निवासी करीब 50 वर्षीय जोगेंद्र राम के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात करीब साढ़े सात बजे जोगेंद्र राम छठ पर्व के मौके पर गांव में आयोजित नाच कार्यक्रम देखने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक वे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने यह सोचकर ध्यान नहीं दिया कि वे कार्यक्रम देखकर देर से लौटेंगे।

बुधवार सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए गांव के पास स्थित आम के बगीचे में गए, तो उन्होंने वहां खून से लथपथ शव देखा। शव की पहचान होते ही पूरे गांव में मातम छा गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।

विज्ञापन


पढ़ें: छठ पर्व के दौरान नालंदा में दर्दनाक हादसा, नदी में डूबे छह लोग...तीन की हुई मौत; दो की तलाश जारी

सूचना मिलते ही बेनीपट्टी थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक शिव शरण साह एवं अवर निरीक्षक संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश या व्यक्तिगत दुश्मनी से जुड़ा प्रतीत होता है। पुलिस मृतक के मोबाइल कॉल डिटेल्स खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ जारी है। ग्रामीणों ने बताया कि जोगेंद्र राम मेहनती और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी किसी से विशेष दुश्मनी नहीं थी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या की रात गांव में नाच कार्यक्रम होने के कारण कई बाहरी लोग भी आए हुए थे, जिनसे पूछताछ की जा रही है। बेनीपट्टी पुलिस टीम घटनास्थल के आस-पास के इलाकों की तलाशी ले रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि अपराधियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल, पूरे मामले की जांच तेजी से जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें