फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: लोजपा नेता गणेश महारान के फार्महाउस पर हथियारबंद नकाबपोशों का हमला, लाखों की लूट

Tue, 16 Sep 2025 09:58 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

Bihar Crime: लोजपा नेता गणेश महारान ने बताया कि घटना के समय वे विश्वकर्मा पूजा की बैठक और शाम को इंद्र पूजा कार्यक्रम में व्यस्त थे। उसी दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। उन्हें स्टाफ से फोन पर इसकी जानकारी मिली। जब वे फार्महाउस पहुंचे तो तिजोरी टूटी हुई और कीमती सामान गायब था।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधुबनी जिले में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। अब आम नागरिक ही नहीं, बल्कि नेता भी उनकी जद में आ रहे हैं। ताजा मामला राजनगर थाना क्षेत्र के राटी गांव के पास स्थित लोजपा नेता गणेश महारान के फार्महाउस का है, जहां सोमवार की देर रात हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने धावा बोलकर लाखों की संपत्ति लूट ली।

जानकारी के अनुसार, लगभग 12 से 13 की संख्या में अपराधी छह मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पहुंचे थे। सभी के पास हथियार थे। फार्महाउस पर मौजूद स्टाफ को बंधक बनाकर अपराधियों ने तिजोरी तोड़ दी और उसमें रखे करीब एक लाख रुपये नकद, सोने की चेन, दो अंगूठी और स्टाफ के पांच मोबाइल फोन लूट लिए।

लोजपा नेता गणेश महारान ने बताया कि घटना के समय वे विश्वकर्मा पूजा की बैठक और शाम को इंद्र पूजा कार्यक्रम में व्यस्त थे। उसी दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। उन्हें स्टाफ से फोन पर इसकी जानकारी मिली। जब वे फार्महाउस पहुंचे तो तिजोरी टूटी हुई और कीमती सामान गायब था।

विज्ञापन


पढ़ें; दरभंगा में तेजस्वी को काला झंडा दिखाने की कोशिश हुई नाकाम, भाजपा नेता के समर्थकों को पुलिस ने खदेड़ा

घटना की सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर एक मोबाइल पोखरी भिंडे गांव से बरामद किया है, जिससे जांच में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि जब सत्ता पक्ष से जुड़े नेता भी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही सभी अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें