फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: दरभंगा में तेजस्वी को काला झंडा दिखाने की कोशिश हुई नाकाम, भाजपा नेता के समर्थकों को पुलिस ने खदेड़ा

Tue, 16 Sep 2025 09:49 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar: बताया जा रहा है कि भाजपा विधायक एवं मंत्री जीवेश मिश्रा के कुछ समर्थक काला झंडा लेकर विरोध जताने पहुंचे थे। लेकिन इससे पहले कि वे प्रदर्शन कर पाते, सिंहवाड़ा थाना पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव का विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के राजो पंचायत स्थित रामपट्टी गांव में यूट्यूबर दिलीप कुमार सहनी से मिलने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को काला झंडा दिखाने का प्रयास विफल रहा।

जानकारी के अनुसार, मौके पर मौजूद भाजपा विधायक एवं मंत्री जीवेश मिश्रा के कुछ समर्थक काला झंडा लेकर विरोध जताने पहुंचे थे। लेकिन इससे पहले कि वे प्रदर्शन कर पाते, सिंहवाड़ा थाना पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में भी लिया, जिसे बाद में छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


पढ़ें; ढाई वर्ष पूर्व दुबई गए युवक का अब तक नहीं मिला सुराग, सांसद रूडी की पहल के बाद भी विदेश मंत्रालय विफल

विरोध करने वाले युवक सोनू कुमार ने बताया कि वह किसी पार्टी से जुड़ा नहीं है, लेकिन तेजस्वी यादव और उनके परिवार के खिलाफ व्यक्तिगत नाराजगी के कारण विरोध करने आया था। उसने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव और उनका परिवार चारा घोटाले और जमीन के बदले नौकरी घोटाले में लिप्त रहा है। मेरा विरोध इसी के खिलाफ था। लोकतंत्र में विरोध करने का अधिकार है, इसलिए काला झंडा दिखाने आया था। बताया जाता है कि जब तेजस्वी यादव यूट्यूबर के घर में मौजूद थे, तभी कुछ लोग पास ही झंडा लेकर जुटे थे। पुलिस को सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई कर उन्हें वहां से हटा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें