फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Board 12th Result: मधुबनी की बेटी सृष्टि कुमारी बनीं बिहार टॉपर, कॉमर्स में पाया तीसरा स्थान

Tue, 25 Mar 2025 02:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

Bihar Board Result: मधुबनी की बेटी सृष्टि कुमारी ने पूरे बिहार में कॉमर्स संकाय में टॉप किया है। उन्होंने तीसरा स्थान हासिल कर पूरे जिले और राज्य का मान बढ़ाया है। सृष्टि की सफलता पर उनके माता-पिता गर्व महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
सृष्टि कुमारी की सफलता से उनके घर परिवार में खुशियों का माहौल है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटर परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसमें 86.5% परीक्षार्थी सफल हुए हैं। इस बार तीनों संकाय (आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स) में लड़कियों ने टॉप किया है। कुल 12.8 लाख परीक्षार्थियों में से 11.7 लाख छात्र-छात्राएं पास हुए हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Board:इंटर स्टेट टॉपर प्रिया जायसवाल छोटे से स्कूल की छात्रा हैं; जानें, कैसे हासिल किया अव्वल स्थान
 
मधुबनी जिले के लिए यह परीक्षा परिणाम बेहद खास रहा, क्योंकि आरके कॉलेज मधुबनी की छात्रा सृष्टि कुमारी ने कॉमर्स संकाय में पूरे बिहार में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 94.2% अंक (500 में से 471) हासिल किए हैं, जिससे जिले भर में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन






यह भी पढ़ें- Bihar Board 12th Result:इंटर परीक्षा परिणाम से सीएम नीतीश का ड्रीम प्रोजेक्ट हताश, सिमुलतला से कोई टॉपर नहीं
विज्ञापन

 
परिवार में खुशी, जिले में जश्न का माहौल
सृष्टि कुमारी मधुबनी नगर निगम के वार्ड 25, सुभाष चौक की रहने वाली हैं। उनके दादा प्रो. शत्रुघ्न पंजियार मधुबनी महिला कॉलेज में प्रोफेसर रह चुके हैं, जबकि उनके पिता शिशिर पंजियार व्यवसायी हैं। बेटी की इस उपलब्धि पर पूरा परिवार गर्व महसूस कर रहा है। सृष्टि की सफलता की खबर मिलते ही उनके घर पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। उनके शिक्षक, सहपाठी और परिवार के लोग मिठाइयां बांटकर खुशी मना रहे हैं।



सृष्टि के माता-पिता ने कहा कि उनकी बेटी काफी लगनशील है। वह कॉलेज के साथ-साथ एक निजी कोचिंग संस्था का भी सहयोग ले रही थी। सृष्टि की आगे सीए बनने का इच्छा है और सभी का आशीर्वाद रहा तो निश्चित ही सफलता हासिल करेगी। उन्होंने बताया कि सृष्टि बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैl मैट्रिक की परीक्षा रीजनल सेकेंडरी स्कूल से पास की थी।

वहीं, अपनी सफलता का श्रेय सृष्टि कुमारी ने अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने कोचिंग शिक्षक पवन कुमार को भी दिया है। सृष्टि अपनी दो बहनों में बड़ी है, छोटी बहन 7वीं क्लास में पढ़ाई कर रही है l

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें