फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : तेजस्वी यादव, राज्य सभा सदस्य और कांग्रेस नेता सहित चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, ठगी का लगा है आरोप

Mon, 15 Sep 2025 11:21 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar : तेजस्वी यादव, राज्य सभा सदस्य संजय यादव और पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा और कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी मस्कुर अहमद उस्मानी सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह मामला जीवेश  मिश्रा पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद हुआ है। 
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आज यूट्यूबर के साथ मारपीट करने और गली गलौज करने के आरोप में भाजपा नेता और बिहार सरकार के मंत्री जीवेश मिश्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई। मामला दर्ज होने के कुछ ही घंटों के बाद अब एक महिला ने तेजस्वी यादव, राज्य सभा सदस्य संजय यादव, पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा और कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी मस्कुर अहमद उस्मानी सहित चार लोगों के खिलाफ दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना में प्रथमिकी दर्ज हो गई है।  

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-PM Modi: बिहार के सीमांचल से प्रधानमंत्री का देश को संदेश- घुसपैठ खत्म करने की मोदी की गारंटी

महिला ने ठगी करने का लगाया आरोप 
प्राथमिकी दर्ज करने वाली महिला वार्ड नंबर 7 निवासी गुड़िया देवी है, जिसने थाना को दिए गये आवेदन में कहा है कि माई बहिन योजना का 2500 रुपये का लाभ लेने का फॉर्म भराया गया, जिसके लिए मुझसे 200 रुपये की ठगी की गई है। महिला का आरोप  है कि इन नेताओं की योजना के तहत हम भोली-भाली महिलाओं का आधार नंबर, बैंक खाता संख्या और मोबाइल नंबर लेकर उसका दुरुपयोग  किया जा रहा है।  इस संबंध में सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार का कहना है कि महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: पीएम मोदी के बिहार आने से पहले दीपांकर भट्टाचार्य बोले- बिहार को नेपाल मत बनाइए

जानिए क्या लिखा है प्राथमिकी में 
महिला गुड़िया देवी, सिंहवाड़ा वार्ड 7 निवासी मिथिलेश भगत की पत्नी है। उसने थाना में आवेदन दिया है कि  विगत तीन-चार दिन पहले मेरे दरवाजे पर कुछ लोग आए और योजना के बारे में समझाते हुए कहा  कि अन्य महिलाओं को भी बुलवा लीजिए। उनके कहने पर मैंने अन्य कई महिलाओं को बुला लिया। फिर वो लोग अपनी गाड़ी से कुछ फॉर्म निकाले और वहां मौजूद सभी महिलाओं से आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और दो सौ रुपया देने को कहा। उन्होंने यह आश्वासन दिया कि  प्रत्येक महीना बैंक खाते में 2500 रुपया चला जाएगा, हम लोगों के सारे कागजात लेकर चले। थोड़ी देर के बाद जब मेरे पति घर पर आए और उन्हें इस बात की मैंने जानकारी दी तो मेरी बात सुनकर मेरे पति मिथिलेश भगत ने कहा कि तुमलोगों को वह सब ठग कर चला गया है। तब हम लोग को पता चला कि हम लोग ठगे जा चुके हैं। थाना में दिए गए आवेदन में आगे लिखा है कि इस सब के पीछे राजद के बड़े कद्दावर नेता के हाथ हैं, जिसमें प्रमुख रूप से लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव, प्रभात लाल यादव के पुत्र संजय यादव, विजय मिश्रा के पुत्र ऋषि मिश्रा और मशकुर अहमद शामिल हैं।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें