फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Assembly Elections: भाजपा प्रत्याशी जीवेश मिश्रा ने दिया विवादित बयान, ऋषि मिश्रा को लेकर कही ये बड़ी बात

Wed, 22 Oct 2025 12:12 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

दरभंगा की जाले विधानसभा सीट पर भाजपा के जीवेश मिश्रा और कांग्रेस के ऋषि मिश्रा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है ।भाजपा मंत्री जीवेश मिश्रा ने कांग्रेस प्रत्याशी को बाहरी बताया और महागठबंधन पर कटाक्ष करते हुए इसे ‘लठबंधन’ कहा।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी जीवेश मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले की जाले विधानसभा सीट पर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी जीवेश मिश्रा और कांग्रेस के ऋषि मिश्रा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। दोनों उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्र में जाकर जनता से मतदान की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा के मंत्री जीवेश मिश्रा ने कांग्रेस प्रत्याशी ऋषि मिश्रा को बाहरी प्रत्याशी बताते हुए तंज कसा। उन्होंने कहा कि ऋषि मिश्रा दूसरे क्षेत्र से आकर जाले विधानसभा में चुनाव लड़ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में नियम है कि चुनाव प्रभारी वही होगा जो अन्य विधानसभा का व्यक्ति हो। आप सहरसा जिले के बलुआ से आकर जाले विधानसभा में दावेदारी कर कब्जा करना चाहते हैं।

मंत्री जीवेश मिश्रा ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा, “जाले विधानसभा की किसी मां ने ऐसा बच्चा पैदा नहीं किया कि वह कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ सके। आप बाहर से आकर चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन बेनीपुर से आकर कोई ब्राह्मण का लड़का चुनाव का प्रभारी बन जाए तो आपके पेट में दर्द हो रहा है।”
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar Election: ‘माउंटेन मैन’ के बेटे ने कहा- राहुल गांधी ने आश्वासन के बावजूद नहीं मिला कांग्रेस का टिकट
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने महागठबंधन पर भी कटाक्ष किया और कहा, “ये लोग 243 सीटों की बजाय 2000 सीटों पर भी चुनाव लड़ सकते हैं। इसे महागठबंधन नहीं, बल्कि ‘लठबंधन’ कहा जा सकता है। आपस में ही ये लोग लड़ रहे हैं। दरभंगा के गौरबौराम विधानसभा को देखिए। राजद से अफजल अली और VIP से संतोष सहनी मैदान में हैं, और महागठबंधन ने दोनों को सिम्बल दे दिया है। हमारे विचार से जाले में भी दो उम्मीदवार को सिम्बल दे देना चाहिए था, ताकि दो-दो हाथ होते।” इस बयान के साथ भाजपा और कांग्रेस के बीच जाले विधानसभा सीट पर चुनावी गर्माहट बढ़ गई है, और दोनों पक्ष अपने समर्थन के लिए जनसंपर्क में जुटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें