फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पार्किंग की कमी बनी मुसीबत, हैदराबाद से आई इंडिगो को नहीं मिली समय पर लैंडिंग; हवा में उड़ता रहा विमान

Thu, 25 Dec 2025 07:47 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar: दरभंगा एयरपोर्ट पर पार्किंग की कमी के कारण हैदराबाद से आई इंडिगो फ्लाइट को एक घंटे तक हवा में चक्कर लगाना पड़ा। रनवे पर दो विमान खड़े होने से लैंडिंग टली, बाद में सुरक्षित उतरने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
दरभंगा एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा एयरपोर्ट पर गुरुवार को पार्किंग और रनवे पर जगह नहीं होने के कारण हैदराबाद से दरभंगा आ रही इंडिगो की फ्लाइट को करीब एक घंटे तक हवा में चक्कर लगाना पड़ा। रनवे पर पहले से दो विमान खड़े होने के कारण तीसरे विमान की लैंडिंग संभव नहीं हो पा रही थी।

जानकारी के अनुसार, करीब दो बजे मुंबई से आई अकासा एयर और स्पाइसजेट की फ्लाइट्स दरभंगा एयरपोर्ट पर पहले से खड़ी थीं। इसी दौरान दोपहर 2:15 बजे हैदराबाद से आई इंडिगो की फ्लाइट अपने निर्धारित समय पर दरभंगा के आसमान में पहुंच गई, लेकिन रनवे पर जगह नहीं होने के कारण उसे लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी।

विज्ञापन


पढे़ं; समस्तीपुर BJP नेता हत्याकांड: शिकायत करने पर मिली मौत, पुलिस की लापरवाही पर उठे सवाल

एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से रनवे खाली होने का इंतजार किया जा रहा था। मुंबई जाने वाली अकासा एयर की फ्लाइट के टेकऑफ करने के बाद अंततः इंडिगो विमान को शाम 3:28 बजे लैंडिंग की अनुमति दी गई। विमान के सुरक्षित लैंड करने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

बताया जाता है कि दरभंगा एयरपोर्ट पर एक समय में केवल दो विमानों के खड़े होने की ही सुविधा है। एक साथ तीन विमानों के पहुंचने से असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई। हवा में लंबे समय तक चक्कर लगाते विमान को देखकर यात्रियों में फ्लाइट डायवर्ट होने की आशंका बनी रही, वहीं दरभंगा से हैदराबाद जाने वाले यात्रियों को फ्लाइट के रद्द होने का डर सताने लगा। हालांकि, देरी के बाद सही, लेकिन विमान के सुरक्षित लैंड करने और संचालन सामान्य होने पर सभी यात्रियों ने राहत महसूस की।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें