फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident: ट्रैक्टर की टक्कर से 12 वर्षीय छात्र की मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

Wed, 02 Jul 2025 06:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, साहिल निजी कोचिंग से पढ़ाई कर साइकिल से अपने घर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के बड़ी दुर्गा स्थान के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 वर्षीय छात्र साहिल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महादेवमठ वार्ड संख्या-12 निवासी संतोष कुमार पूर्वे का पुत्र था और सातवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था।

विज्ञापन


पढ़ें: चाची ने जहर देकर की भतीजे की हत्या, आज ही होने वाली थी शादी; गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी    

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, साहिल निजी कोचिंग से पढ़ाई कर साइकिल से अपने घर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया और हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही रोसड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें