फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : गृह विभाग का चार्ज लेने से पहले सम्राट चौधरी ने हरिहरनाथ मंदिर में टेका माथा, किया ये वादा

Tue, 25 Nov 2025 11:02 AM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

वैशाली के सोनपुर स्थित हरिहरनाथ मंदिर में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को गृह विभाग का चार्ज लेने से पहले रुद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना की और बिहार की तरक्की की कामना की।
विज्ञापन
सम्राट चौधरी हरिहरनाथ मंदिर में पूजा करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में एनडीए सरकार के गठन के बाद मंत्रियों के विभाग संभालने का क्रम जारी है। इसी कड़ी में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को गृह विभाग का कार्यभार ग्रहण करेंगे। चार्ज लेने से पहले वह वैशाली के सोनपुर स्थित विश्वप्रसिद्ध हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


मंदिर में सम्राट चौधरी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच रुद्राभिषेक किया। इस दौरान बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक कृष्ण कुमार मंटू भी मौजूद थे। उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंदिर प्रशासन ने विशेष तैयारियां की थीं।



'बाबा हरिहरनाथ का आशीर्वाद लेने आए हैं'
मीडिया से बात करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि वह बिहार की तरक्की के लिए बाबा हरिहरनाथ का आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि आज गृह मंत्रालय का चार्ज लूंगा। सोनपुर को मैंने गोद लिया है। यहां मरीन ड्राइव बनाया जाएगा, मंदिर परिसर का कॉरिडोर विकसित होगा और अगले पांच वर्षों में सोनपुर पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar Cabinet: नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज, 18वीं विधानसभा के पहले सत्र पर निर्णय लेंगे सीएम नीतीश कुमार

सोनपुर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की कोशिश
उन्होंने यह भी कहा कि सोनपुर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने का प्रयास किया जाएगा और इसे दुनिया के मानचित्र पर विशेष स्थान दिलाने की दिशा में काम होगा।
सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि बिहार में सुशासन स्थापित किया गया है और यह आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें