फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 'आजादी की लड़ाई में नहीं, गद्दारी में था नाम', अब्दुल बारी सिद्दीकी का बीजेपी पर वार

Fri, 31 Oct 2025 11:51 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,दरभंगा

सार

दरभंगा में राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज़ादी की लड़ाई में बीजेपी का कोई योगदान नहीं रहा। उन्होंने पार्टी पर गद्दारी और मुखबिरी का आरोप लगाया।
विज्ञापन
राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने बीजेपी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आज़ादी की लड़ाई में इस पार्टी का कोई इतिहास नहीं रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी की विचारधारा देशभक्ति की नहीं, बल्कि गद्दारी और मुखबिरी की रही है।
विज्ञापन


सिद्दीकी ने कहा, “जो लोग आज राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ा रहे हैं, वही वो लोग हैं जिनके पूर्वजों ने अंग्रेजों का साथ दिया था। आज वे स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों का अपमान कर खुद को देशभक्त बताने की कोशिश कर रहे हैं।”

गृहमंत्री अमित शाह के हालिया बयान, जिसमें उन्होंने कहा था कि बिहार में मुख्यमंत्री पद की कोई वैकेंसी नहीं है पर पलटवार करते हुए सिद्दीकी ने कहा, “यह वैकेंसी बिहार की जनता भरेगी या अमित शाह? बिहार की जनता अपने मताधिकार का प्रयोग करके तय करेगी कि मुख्यमंत्री पद की वैकेंसी कौन भरेगा। इसे तय करने का अधिकार अमित शाह को नहीं है।”
विज्ञापन


पढ़ें: '20 साल दिया उन्हें, अब मुझे 20 माह दीजिए बिहार बदल दूंगा', तेजस्वी यादव का पीएम
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि चुनाव इसलिए होते हैं क्योंकि हमारा देश लोकतंत्र पर चलता है। भारत का संविधान चार मजबूत नींवों पर बना है, हमारा देश लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी है। इसलिए बिहार की जनता ही तय करेगी कि उनका अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, न कि कोई नेता या मंत्री।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें