फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मधुबनी में दर्दनाक हादसा; तालाब में डूबने से मासूम बच्ची की मौत, गांव में पसरा मातम

Mon, 04 May 2026 03:45 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

Bihar News: मधुबनी के परसा गांव में 10 वर्षीय आरुषि कुमारी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह खेलते समय फिसलकर पानी में गिर गई थी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। बारिश के मौसम में जिले में डूबने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधुबनी जिले में डूबने की एक और हृदयविदारक घटना सामने आई है। बिस्फी थाना क्षेत्र के सिमरी पंचायत स्थित परसा गांव में 10 वर्षीय बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान धनिक लाल रावत की पुत्री आरुषि कुमारी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आरुषि अपने भाई और अन्य बच्चों के साथ खेत में खेलने गई थी। खेलते-खेलते वह पास के तालाब के किनारे पहुंच गई, जहां पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई। अन्य बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक आरुषि की हालत गंभीर हो चुकी थी। जल्द ही उसकी मौत हो गई।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
आरुषि तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है और पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Vikramshila Setu News : भागलपुर जाने का उपाय क्या बचा? विक्रमशिला सेतु गिरने के बाद नवगछिया का रास्ता बंद
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के लिए शव अस्पताल भेजा
घटना की सूचना मिलते ही बिस्फी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया। अन्य बच्चों की हालत सामान्य बताई जा रही है। बारिश के मौसम में जिले में डूबने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हाल ही में भी दो बच्चों की डूबने से मौत हो चुकी है। विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश के कारण तालाबों और गड्ढों में पानी भर जाने से ऐसे हादसों का खतरा बढ़ जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें