दरभंगा नगर निगम की डिप्टी मेयर नाजिया हसन ने भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी समेत 24 नामजद भाजपा कार्यकर्ताओं और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ नगर थाना में जानलेवा हमला करने की एफआईआर दर्ज कराई है।
दरभंगा नगर निगम की डिप्टी मेयर नाजिया हसन ने भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी समेत 24 नामजद भाजपा कार्यकर्ताओं और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ नगर थाना में जानलेवा हमला करने की एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
दरभंगा नगर निगम की डिप्टी मेयर नाजिया हसन ने भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी समेत 24 नामजद भाजपा कार्यकर्ताओं और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ नगर थाना में जानलेवा हमला करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। डिप्टी मेयर का आरोप है कि उन्हें डराने धमकाने और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने की कोशिश की जा रही है।
सोशल मीडिया पोस्ट के बाद शुरू हुआ विवाद
बताया गया कि डिप्टी मेयर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा था कि वे हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के प्रति समान स्नेह रखते हैं और पाकिस्तान तथा आरएसएस दोनों से नफरत करते हैं क्योंकि दोनों "दो राष्ट्र सिद्धांत" के समर्थक हैं। इस पोस्ट के बाद भाजपा और विश्व हिंदू परिषद समेत कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए डिप्टी मेयर के कार्यालय में तोड़फोड़ और हंगामा किया था।
माफी मांगने के बाद भी मामला नहीं थमा
31 मई को हंगामे के बाद भारी पुलिस सुरक्षा में डिप्टी मेयर ने माफी मांगी थी, लेकिन अब उन्होंने नगर थाना में आवेदन देकर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। डिप्टी मेयर ने कहा कि प्रशासनिक दबाव में माफी मांगी गई थी, लेकिन वे अपने लोकतांत्रिक अधिकारों को दबने नहीं देंगी।
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की पुष्टि की
सदर डीएसपी अमित कुमार ने कहा कि डिप्टी मेयर के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्राथमिकी में भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी (मन्ना), वार्ड 11 की पार्षद सोनी पूर्वे, बालेंदु झा, मुकेश महासेठ समेत 24 नामजद और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज है। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अभी तक दूसरे पक्ष से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। यह मामला राजनीतिक विवाद का रूप ले चुका है और अब इस पर कानूनी कार्रवाई जारी है।