फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में बदमाशों ने की दो इंजीनियरों की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला दरभंगा से है। दरभंगा के बहेड़ी में सड़क निर्माण कार्य में लगी एक निजी कंपनी के दो इंजीनियरों की बाइक सवार अपराधियों ने दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। घटना के पीछे रंगदारी मानी जा रही है।
विज्ञापन


मामले में डीजीपी पीके ठाकुर ने रिपोर्ट तलब की है। पुलिस छह लोगों से इस मामले में पूछताछ कर रही है। इस डबल मर्डर ने विपक्ष को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी घेरने का बहाना दे दिया है। जानकारी के मुताबिक डीएससीसीएनसी के इंजीनियर मुकेश कुमार और ब्रजेश कुमार शनिवार को दोपहर एक बजे के करीब सड़क की मरम्मत का काम करवा रहे थे।

इसी दौरान दो बाइकों पर आए चार अपराधियों ने उन पर हमला बोल दिया। अपराधियों ने दोनों इंजीनियरों पर एक के बाद एक कई गोलियां दागीं। वारदात के बाद चारों मौके से फरार हो गए। (फोटो बीबीसी से साभार)
विज्ञापन

विज्ञापन

भाजपा ने कहा, यह घटना जंगलराज का सबूत

गोलियों की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर पहुंच दोनों घायलों को अस्पताल रवाना किया, लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। हमले में मारे गए इंजीनियर मुकेश बिहार के लखीसराय व ब्रजेश सासाराम के निवासी बताए जा रहे हैं।

बताया ये भी जा रहा है कि पिछले एक माह पहले इनसे रंगदारी की मांग की गई थी। दरभंगा के एसएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि रंगदारी की सूचना तो नहीं है, लेकिन हर पहलू से जांच की जा रही है। इधर, प्रोजेक्ट मैनेजर देवेश राठौड़ की मानें तो रंगदारी की मांग विगत दो महीने से की जा रही थी। दरभंगा के एसएसपी को बताया भी गया था।

आम तौर पर शांत माने जाने वाला दरभंगा का यह इलाका वित्त मंत्री अब्दुलबारी सिद्दीकी का गृह क्षेत्र है। शनिवार को जब अपराधी घटना को अंजाम दे रहे थे उसी समय पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पथ निर्माण विभाग के कामों की समीक्षा कर रहे थे।

आज ही उन्होंने वित्त विभाग की भी समीक्षा की है। ऐसे में नीतीश के लिए यह डबल मर्डर एक बड़ी प्रशासनिक और राजनीतिक चुनौती बनती दिख रही है। भाजपा ने इसे जंगलराज का सबूत कहा है। नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार ने कहा है कि सरकार कानून व्यवस्था को संभालने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें