फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : नीट परीक्षा की तैयारी पूरी, पुलिस नहीं CRPF संभालेगी कमान; पेपर लीक रोकने के लिए बनी थ्री-लेयर सुरक्षा

Fri, 19 Jun 2026 04:31 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : होने वाली नीट परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए अब बिहार पुलिस की जगह सीआरपीएफ कमान संभालेगी। पेपर लीक न हो इसके लिए इस बार सरकार ने थ्री-लेयर सुरक्षा की व्यवस्था कर रही है ताकि पेपर लीक की कोई गुंजाइश न रहे।
 
विज्ञापन
नीट परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली नीट की री-परीक्षा को लेकर बिहार सरकार ने इस बार सुरक्षा के अभूतपूर्व और कड़े इंतजाम किए हैं। पूर्व में सामने आए पेपर लीक के मामलों और आशंकाओं से कड़ा सबक लेते हुए इस बार पूरी प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था में आमूलचूल बदलाव किया गया है। परीक्षा शांति और स्वच्छ माहौल में हो इसके लिए इस बार प्रश्न पत्रों की सुरक्षा की कमान राज्य पुलिस के बजाय केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को सौंपी गई है।

विज्ञापन


थ्री-लेयर सुरक्षा में होगी परीक्षा 
राजधानी पटना में पिछले 15 दिनों से री-नीट को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। इस बार परीक्षा केंद्रों और प्रश्न पत्रों की सुरक्षा को थ्री-लेयर में विभाजित किया गया है, ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो। परीक्षा केंद्रों की सबसे बाहरी सुरक्षा परत को राज्य पुलिस और होमगार्ड के जवान संभालेंगे। वहीं, परीक्षा केंद्रों के भीतर की आंतरिक सुरक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा नियुक्त विशेष सुरक्षा एजेंसी के माध्यम से संचालित की जाएगी। स्ट्रॉन्ग रूम से परीक्षा केंद्रों तक प्रश्न पत्र पहुँचाने और परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को वापस सुरक्षित जमा कराने की पूरी जिम्मेदारी सीआरपीएफ के पास होगी। सीआरपीएफ के जवान इन वाहनों को एस्कॉर्ट करेंगे। प्रश्न पत्र ले जाने वाले वाहनों की लाइव ट्रैकिंग और निगरानी के लिए जिला प्रशासन के विभिन्न राजपत्रित अधिकारियों की विशेष तैनाती की गई है।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : सीएम सम्राट चौधरी की बिहार पुलिस के खिलाफ भाजपा के मंत्री-विधायक? किस मामले के कारण यह हो रहा

परीक्षार्थियों और अभिभावकों के लिए विशेष सहूलियतें
भीषण गर्मी और बाहर से आने वाले छात्रों व उनके परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए हैं। इसके लिए रेलवे स्टेशनों पर विशेष प्रशासनिक स्टॉल बनाए जाएंगे, जहाँ से छात्रों को उनके परीक्षा केंद्रों तक पहुँचने के लिए मार्गदर्शित किया जाएगा। परीक्षा के दिन विशेष सिटी बसें चलाई जाएंगी। इसके साथ ही, जिन रूटों पर छात्रों की संख्या अधिक होगी, वहाँ विशेष परमिट जारी कर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि यदि आवश्यकता पड़ी, तो अधिकारी अपने सरकारी वाहनों से भी छात्रों को परीक्षा केंद्र तक छोड़ें।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : बिहार के 10 बड़े कॉलेजों में रात तक चलेंगी क्लासेस, सरकार का पत्र आया सामने; सीएम ने दिया था सुझाव

परिजनों के लिए भी की जाएंगी व्यवस्थाएं 
 परीक्षा केंद्रों के आसपास चाय, नाश्ते, पानी और भोजन की सुचारू व्यवस्था के लिए जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को गाइड की भूमिका सौंपी गई है। इससे बाहर से आने वाले छात्रों और उनके परिजनों को खान-पान की व्यवस्था के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। जिन केंद्रों के पास ऐसी दुकानें नहीं हैं, वहाँ प्रशासन अस्थायी स्टॉल लगवाएगा। परीक्षा केंद्रों के बाहर परिजनों के बैठने के लिए छायादार टेंट और कुर्सियों की उचित व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : आकाश यादव ने लालू के बड़े लाल पर करवाई प्राथमिकी दर्ज, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का भी लिया नाम

 मेडिकल टीम और छात्राओं के लिए विशेष इंतजाम
जून की गर्मी को देखते हुए बिजली कटौती से निपटने के लिए सभी 32 केंद्रों पर जनरेटर अनिवार्य किए गए हैं। इसके अलावा स्वच्छ पेयजल, ओआरएस पैकेट, साफ-सुथरे शौचालय और क्लॉक रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हर केंद्र पर प्राथमिक उपचार किट के साथ एक विशेष चिकित्सकीय दल तैनात रहेगा। परीक्षा में किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या अनुचित साधनों के प्रवेश को रोकने के लिए गहन चेकिंग की जाएगी। छात्राओं की जांच के लिए पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि सुरक्षा मानकों का पालन पूरी निजता  के साथ किया जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें