फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार : युवक ने विवाहिता को भगाकर रचाई शादी, पहले पति ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

Mon, 03 Dec 2018 02:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार से एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की खबर सामने आई है। मामला सीतामढ़ी का है जहां पर प्रेम प्रसंग के चलते दबंगों ने व्यक्ति को पहले तो बुरी तरह पीटा और फिर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सीतामढ़ी सदर अस्पताल में पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार  घटना सहियारा थाना के ओरलहिया गांव की है। बताया जाता है मृतक श्रवण महतो का गांव में एक दबंग व्यक्ति की पुत्रवधु से प्रेम प्रसंग था। आरोप है कि श्रवण महतो, दबंग व्यक्ति की पुत्रवधु को घर से भगा कर ले गया और शादी रचा कर ली थी। 

इस मामले को लेकर मृतक पर महिला के सुसरालवालों ने अपहरण की एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। मृतक के भाई जीतन महतो ने बताया कि महिला के पहले पति ने पहले तो श्रवण को बंधक बनाकर बेरहमी से उसकी पिटाईकी फिर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


गांव के चौकीदार ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसपर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें