बिहार के दरभंगा जिले का एक वीडियो वायरल वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बुजुर्ग महिला है जो गर्दन तक जमीन में दफन है जो कि बाहर निकालने के लिए लोगों से गुहार लगा रही है। हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, बुजुर्ग महिला के पोते और उनके परिवार के सदस्यों ने उसे जमीन में दफनाया था।
बुजुर्ग महिला की पहचान अमलेश देवी के रूप में हुई है। महिला की उम्र 60 साल जो कि विधवा है और वह बिहार के समधपुरा गांव में रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि महिला की दिमागी हालत सही नहीं है वो हमेशा भटक जाती थी।
बहेरी पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर ने कहा कि यह कोई गंभीर मामला नहीं है, यह वीडियो 4 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था और महिला "मानसिक रूप से अस्थिर" है।