फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हद हो गई: आरा में 9 माह के बच्चे की हत्या, मारकर शव को झाड़ी में फेंक दिया; गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

Thu, 10 Oct 2024 05:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा

सार

Bihar Crime: जगदीशपुर थाना क्षेत्र के भोराही टोला गांव में मासूम को अगवा कर व हत्या कर उसके शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया। जिसके बाद मृत मासूम के शव को बरामद किया गया है। 
 
विज्ञापन
विलाप करती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरा में 9 माह के मासूम बच्चे की चोरी कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। घटना जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के भोराही टोला गांव की है। बच्चे का शव गुरुवार की सुबह गांव में ही नाले के किनारे झाड़ी से बरामद किया गया। मृत बच्चे के चेहरे पर निशान पाया गया है, जिस कारण परिजनों ने मुंह और नाक दबाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


इधर, घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह, जगदीशपुर थानाध्यक्ष बिगाउ राम, अपर पुलिस अधीक्षक जयंत प्रकाश पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए हैं। वहीं पुलिस द्वारा एफएसएल की टीम भी बुलाई गई है। जिसके बाद एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य का संकलन किया।

जानकारी के अनुसार मृत मासूम बच्चा तीयर थाना क्षेत्र के तीयर गांव निवासी विकास कुमार का 9 माह का पुत्र युवराज कुमार है। उधर घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतर गए और आरा मोहनिया-नेशनल हाईवे पर हाटपोखर गांव के पास शव को सड़क के बीचों-बीच रख जाम कर दिया।
विज्ञापन


सड़क जाम होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लग गई एवं आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। सड़क जाम की सूचना पाकर जगदीशपुर थाना अध्यक्ष बिकाऊ राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे लोगों को समझाने बुझाने में जुट गए हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें