सम्मानित होते ईशान किशन के पिता प्रणव पाण्डेय
- फोटो : अमर उजाला
लोजपा (आर) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रकाश चंद्रा के साथ ईशान के पिता प्रणव पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
उनके आने का दिन हम सबके लिए गौरव का दिन
उन्होंने ईशान के पिता प्रणव पाण्डेय की ओर से मिली जन्मदिन की शुभकामना को सहर्ष स्वीकार करते हुए कहा कि हम प्रणव पाण्डेय जैसे पिता को धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने अपने बच्चे के सपने को पूरा करने में हरसंभव साथ दिया और उनके आर्शीवाद और ईशान किशन की मेहनत का प्रतिफल है जो हमारे देश को ऐसा कोहिनूर मिला। उन्होंने कहा कि जब प्रणव पाण्डेय ने कह दिया कि वर्ल्ड कप खेलने के बाद ईशान यहां आएंगे, तो उनका आना तय मानिएं। प्रणव पाण्डेय वर्ल्ड कप समाप्त होते ही ईशान किशन के यहां आने की तारीख भी बता देंगे। उनके आने का दिन हम सबके लिए गौरव के दिन होंगे। हम सब उनका तहेदिल से सम्मान और स्वागत करेंगे।
दाउदनगर का गोरडीहा है ईशान किशन का पैतृक गांव
ईशान किशन प्रदेश की राजधानी पटना में रहते हैं और वहां उनके पिता प्रणव पांडेय मेडिकल स्टोर चलाते हैं। ईशान किशन का पैतृक गांव दाउदनगर प्रखंड का गोरडीहा है, जहां उनके दादा राम उग्रह सिंह रहकर खेती किसानी कराते हैं। उनकी दादी डॉ. सावित्री देवी नवादा की सिविल सर्जन रही हैं और रिटायर होने के बाद वहीं बनाए घर पर रहती हैं। ईशान का अपने दादा से गहरा लगाव है। इसी वजह से जब भी मौका मिलता है, वे दाउदनगर आ जाते हैं। ईशान किशन के पटना स्थित घर के पास ही कॉलेज के सचिव प्रकाश चंद्रा का भी घर है।