फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू का आरोप, इमरजेंसी जैसे हालात, PM मोदी के इशारों पर की जा रही है छापेमारी

Thu, 03 Aug 2017 03:23 PM IST
amarujala.com- presented by: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस सरकार के ऊर्जा मंत्री डीके शिवकुमार के रिसॉर्ट पर आयकर विभाग की छापेमारी को आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने अघोषित इमरजेंसी करार दिया है। 
विज्ञापन

  Narendra Modi ne chhapa marwaya,resort mein. Bade bade logon ke yahan kyun nahi marwya? Aghoshit emergency 75% laagu ho gaya hai: Lalu Yadav pic.twitter.com/fLxJVojNWc — ANI (@ANI_news) August 3, 2017
उन्होंने कहा कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिसॉर्ट में छापे मरवाए हैं, बड़े-बड़े लोगों के यहां छापे क्यों नहीं मरवाए जा रहे। इससे साफ है कि देश में 75 प्रतिशत अघोषित इमरजेंसी लागू हो चुकी है।'
विज्ञापन

  Poora desh mein emergency,humlog ke yahan chhapa. Adani se lekar  jo bade bade log hain,unke yahan se paisa kyun nahi nikal raha?:Lalu Yadav pic.twitter.com/husi4dKFXC — ANI (@ANI_news) August 3, 2017

कहा कि 'पूरे देश में इमरजेंसी है, हम लोगों के यहां छापेमारी की जा रही है। अदानी जैसे बड़े-बड़े लोग भी हैं उनके यहां से पैसा क्यों नहीं निकाला जा रहा? वह कालाधन कार्यकर्ताओं और नेताओं के ठिकानों पर ढूंढ रहे हैं। देश की स्थिति भयावह है।'
  Kaala dhan ghoom rahe hain aur khoj rahe hain yahan karyakartaon aur netaon ke yahan? Sthiti bhayawah hai desh ka: Lalu Prasad Yadav pic.twitter.com/1sxFkuCLlo — ANI (@ANI_news) August 3, 2017
नीतीश के एनडीए में शामिल होने पर लालू ने कहा कि 'वह राजनीति के पलटूराम हैं, भाजपा की गोद में जाकर बैठ गए। मैंने पहले ही कहा था नमों शरणम गच्छामि।'

गौरतलब है कि कर्नाटक के ऊर्जा मंत्री शिवकुमार से जुड़ी संपत्तियों पर आयकर विभाग ने गुरुवार को छापेमारी कर 15 करोड़ की बेनामी संपत्ति जब्त की है। यह छापेमारी दिल्ली के सफदरजंग इलाके में शिवकुमार के साले का घर पर की गई।

वहीं बुधवार को शिवकुमार के 39 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी जिसमें 10 करोड़ कैश बरामद किया गया था। शिवकुमार गुजरात के 44 विधायकों की बेंगलूर में अपने रिसॉर्ट में मेहमाननवाजी कर रहे हैं।

जबकि लालू यादव और उनके परिवार पर ईडी और सीबीआई ने हाल ही में छापेमारी की है। सीबीआई ने लालू के रेलमंत्री रहने के दौरान बड़ी वित्तीय गड़बड़ियां करने के चलते घेरे में लिया हुआ है। इस मामले में उनकी पत्नी राबड़ी देवी समेत उनके बेटे तेजस्वी यादव के साथ-साथ चार अन्यों का भी नाम शामिल है। 
विज्ञापन


वहीं बीते दिनों आयकर विभाग द्वारा की गई कार्रवाई में लालू की बेटी मीसा की 175 करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें