फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने किया IGIMS के वर्जिन सवाल का बचाव, कहा- सही है फॉर्मेट

Thu, 03 Aug 2017 02:38 PM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
मंगल पांडे - फोटो : ANI
विज्ञापन
पटना के इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में नौकरी के लिए भरे जाने वाले फॉर्म में वर्जिनिटी को लेकर पूछे गए सवाल पर बवाल मचा हुआ है। इस सवाल के पक्ष में दिये गए बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के जवाब ने आग में घी का काम किया है। 
विज्ञापन


पांडे ने कहा कि वर्जिनिटी का मतलब ऐसे लोगों से है, जिनकी शादी नहीं हुई है। डिक्शनरी में भी इस शब्द का मतलब येही लिखा है। मुझे इस शब्द का इस्तेमाल करने में किसी तरह की गलती नहीं दिखती है। लेकिन जब मैंने इस मामले की तहकीकात की तो आईजेआईएमएस के मैनेजमेंट ने कहा कि इस तरह का फॉर्मेट ऐम्स में भी चलता है। 

बिहार के इंदिरा गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस ने अपने कर्मचारियों से उनकी वर्जिनिटी और निजी जीवन से जुड़े कई अटपटे सवाल पूछे गए हैं। दरअसल, पटना के आईजीआईएमएस कॉलेज में अपने कर्मचारियों के मैरिटियल डिक्लेरेशन फॉर्म में पूछा गया कि क्या आप वर्जिन हैं? 
विज्ञापन


इसके साथ ही डिक्लेरेशन फॉर्म यह सवाल भी पूछा गया कि अगर आप विवाहित है तो आपकी कितनी पत्नियां है। इस फॉर्म को लेकर विवाद शुरू हो गया है। कई कर्मचारियों ने ऐसी जानकारियां मांगने को गलत माना है। हालांकि कॉलेज प्रबंधन की ओर से इस बारे में कोई सफाई नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें