फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए बिहार में चलाया गया मास्क जांच अभियान

Sun, 11 Apr 2021 05:28 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, पटना

सार

  • वाहन चालकों को निर्देश दिया गया कि खुद के साथ सभी यात्रियों को मास्क लगवाना सुनिश्चित करें
  • मुंबई से स्पेशल ट्रेन से आने वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर ही कोरोना जांच की व्यवस्था की
  • कोरोना पॉजिटिव होने पर आइसोलेशन सेंटर में भेजने की की व्यवस्था है
विज्ञापन
कोरोना वारयरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के रोकथाम के लिए राज्य के सभी जिलों में सार्वजनिक परिवहन में मास्क जांच अभियान चलाया गया। राजधानी में जगह जगह पर ऑटो टैक्सी बस की जांच की गई। इस दौरान बिना मास्क लगाए सफर करने वाले यात्रियों से मास्क लगाने की अपील की गई।

विज्ञापन


वाहन चालकों को निर्देश दिया गया कि खुद के साथ सभी यात्रियों को मास्क लगवाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही क्षमता से आधे सीट पर ही यात्रियों को लेकर चलने का निर्देश दिया गया। वहीं मुंबई से स्पेशल ट्रेन से आने वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर ही कोरोना जांच की व्यवस्था की गई है। कोरोना पॉजिटिव होने पर आइसोलेशन सेंटर में भेजने की की व्यवस्था है।

शनिवार को परिवहन सचिव  संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक परिवहन के वाहनों में सफर के दौरान सभी लोगों को  मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है । इसके साथ ही सार्वजनिक यात्री वाहनों में 50 प्रतिशत से अधिक यात्रियों के परिवहन पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सार्वजनिक परिवहन के वाहनों से यात्रा के दौरान सोशल डिस्टेसिंग का पालन सुनिश्चित कराने के लिए जिलों में संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है। सभी जिलों में डीटीओ, एमवीआई और ईएसआई द्वारा यह विशेष अभियान चलाया गया।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें