कोरोना वायरस के मामले देश में तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच देशभर में 10 हजार से ज्यादा संक्रमित मरीजों की संख्या वाले राज्यों में अब बिहार भी शामिल हो गया है। बुधवार को बिहार में कोरोना के 88 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 10,076 हो गई है।
इससे पहले मंगलवार को बिहार में कोविड-19 से पांच और लोगों की मौत हो गई जिन्हें मिलाकर राज्य में इस महामारी से अब तक 68 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं इस अवधि में 481 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिन्हें मिलाकर मंगलवार को राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,988 हो गई थी।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण से मंगलवार को रोहतास जिले में दो तथा पूर्वी चंपारण, गया एवं नालंदा में एक-एक व्यक्ति की मौत दर्ज की गई।
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक जिन 68 लोगों की मौत हो चुकी है उनमें से पटना में छह, दरभंगा, रोहतास एवं सारण में पांच-पांच, बेगूसराय एवं नालंदा में चार-चार, गया, जहानाबाद, खगड़िया, नवादा एवं वैशाली में तीन-तीन, भोजपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सीतामढ़ी एवं सिवान में दो-दो तथा अररिया, अरवल, औरंगाबाद, भागलपुर, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, मुंगेर, शिवहर एवं पश्चिम चंपारण जिले में एक-एक मरीज की मौत शामिल है।
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक सामने आए 10,076 मामलों में से पटना के 747, भागलपुर के 500, मधुबनी के 467, बेगूसराय के 452, सिवान के 419, मुंगेर के 365, समस्तीपुर के 362, रोहतास के 342, कटिहार के 348, रोहतास के 343, मुजफ्फरपुर के 313, दरभंगा के 310, नवादा के 308, खगड़िया के 304, पूर्णिया के 297, गोपालगंज के 257, जहानाबाद के 252, सुपौल के 251, नालंदा के 235, बांका के 235, औरंगाबाद के 232, भोजपुर के 230, बक्सर के 227, पूर्वी चंपारण के 219, सारण के 213, गया के 213, मधेपुरा के 207, पश्चिम चंपारण के 208, वैशाली के 188, कैमूर के 186, सहरसा के 178, किशनगंज के 170, शेखपुरा के 155, सीतामढ़ी के 144, लखीसराय के 128, अररिया के 127, अरवल के 110, शिवहर के 92 तथा जमुई जिले के 83 मामले शामिल हैं।