फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजस्वी ने नीतीश कुमार को लिया आड़े हाथ, कहा- कोरोना जांच करवाने में सबसे फिसड्डी बिहार सरकार

Tue, 30 Jun 2020 06:48 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
राजद नेता तेजस्वी यादव - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने बिहार में प्रशासन को लेकर तमाम सवाल उठाए। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में तेजस्वी ने कहा, बिहार में प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं है। कोई गाइडलाइन फॉलो नहीं की जा रही है। अगर बिहार मॉडल प्रधानमंत्री जी अपना लें तो समझिए कि कोरोना का किसी को भय ही नहीं रह जाएगा। जांच करवाने में सबसे फिसड्डी बिहार सरकार है।'



बता दें कि बिहार में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को राज्य के 25 जिलों में 127 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 9745 हो गई।
विज्ञापन


वहीं, पिछले 24 घंटे में 274 मरीज ठीक हो गए और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में अब तक कुल 7374 संक्रमित मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि राज्य में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 2069 है।
विज्ञापन


बिहार में पिछले 24 घंटे में राज्य में 6827 सैम्पलों की जांच की गई। राज्य में अबतक दो लाख 12 हजार 659 सैम्पलों की जांच की गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें