फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में कोरोना वायरस के चार नए मामले, 147 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या

Thu, 23 Apr 2020 03:29 PM IST
आसिम खान पीटीआई, पटना
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

बिहार के मुंगेर जिले में कोरोना वायरस के चार नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़कर 147 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने  गुरुवार को बताया कि मुंगेर जिले के जमालपुर के सदर बाजार में आज जो चार कोरोना वायरस के मामले सामने आए, उनमें एक पुरुष (30) और तीन महिलाएं (68, 61 और 60 वर्ष) शामिल हैं ।

विज्ञापन


संजय ने बताया कि ये सभी एक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए थे। जमालपुर में पिछले एक सप्ताह में एक दर्जन से अधिक कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। इनमें से अधिकांश 60 वर्षीय उस सब्जी विक्रेता के संपर्क में आए थे, जिन्होंने पिछले महीने नालंदा जिले के बिहार शरीफ में तब्लीगी जमात के एक कार्यक्रम में भाग लिया था।

पटना एम्स में कोरोना वायरस संक्रमित मुंगेर जिला निवासी की गत 21 मार्च को जान चली गई थी और वैशाली जिला निवासी एक मरीज ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया था। बिहार के कुल 38 जिलों में से 17 जिलों में कोविड-19 के मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें