फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा: पांच मिनट में सुधरेंगी वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट की गलतियां, सिर्फ एक बार मिलेगा मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

Sat, 10 Jul 2021 08:35 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट में कोई गड़बड़ी हो गई है तो उसे पांच मिनट में सुधार सकते हैं। बिहार सरकार ने यह सुविधा प्रदान की है। 
विज्ञापन
टीकाकरण: कोरोना की वैक्सीन लगवाती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार ने  कोविड प्रमाण पत्र में सुधार करने की सुविधा जारी की है।  स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 4 स्टेप बताए गए हैं, जिसके माध्यम से आप अपने वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को सही कर सकते हैं। इस दौरान कोई जल्दीबाजी या गलती नहीं करनी है, क्योंकि सुधार मात्र एक ही बार होगा। अगर इसमें भी गलती हो गई तो करेक्शन फिर नहीं होगा।
विज्ञापन


दरअसल, बिहार में  ऐसे लोगों की संख्या अधिक है, जो प्रमाण पत्र में गड़बड़ी के बाद सरकारी कार्यालयों का चक्कर काटते रहते हैं। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि कोविड प्रमाण पत्र को अपने पासपोर्ट से भी लिंक कर सकते हैं। साथ ही अब अपना नाम और सर्टिफिकेट में दर्ज पते जन्म तिथि, लिंग, पहचान संख्या भी बदल सकते हैं। बहुत से लोगों के प्रमाण पत्र में गड़बड़ी है, लोग सुधार करवाने के लिए सिविल सर्जन कार्यालयों में पहुंचते हैं। अब तक सुधार को लेकर कोई विकल्प नहीं था, जिससे लोग काफी परेशान थे।



कोरोना सर्टिफिकेट में गड़बड़ी के कई मामले
बिहार में कोरोना प्रमाण पत्र में गड़बड़ी के कई मामले सामने आए हैं। पटना में सबसे अधिक नाम और जन्म तिथि में गड़बड़ी को लेकर ही समस्या है। कई महिलाओं के सर्टिफिकेट में लिंग में पुरुष दर्ज है। तो कुछ में जन्मतिथि की गलतियां है। वहीं अधिक संख्या में लोगों की पहचान पत्र का नंबर ही गलत है। राज्य में इस समस्या से निजात पाने के लिए सरकार ने यह सुविधा प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें