फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi: कांग्रेस के युवराज ने थामी टोपिया-कलछी; लालू से सीख बनाया था मटन, सावन के बाद VIDEO किया शेयर

Sat, 02 Sep 2023 07:02 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Lalu Yadav : राहुल गांधी को लालू यादव ने बताया था कि कैसे राजनैतिक मसाले की तरह स्वादिष्ट मटन के लिए मसाला जरूरी होता है। सावन के दौरान लालू के घर राहुल ने मटन बनाना सीखा था। राहुल ने सावन खत्म होने पर यह वीडियो शेयर किया है। पूरी बातचीत भी।
विज्ञापन
दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात करते लालू प्रसाद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने पिछले महीने कांग्रेस के नंबर वन नेता राहुल गांधी को दिल्ली में मीसा भारती के आवास पर बुलाया था। डिनर पर राहुल आए थे, यह खबर खूब चली थी। लेकिन, असल बात यह थी कि लालू ने बिहार से बकरे का मांस मंगाया था और राहुल गांधी ने उनसे इसे बनाना सीखा। मटन जबतक पक रहा था, राहुल गांधी ने लालू यादव से राजनीतिक गुर भी सीखे। सावन खत्म होने के अगले दिन राहुल गांधी ने लालू से उस मुलाकात के लिए पहुंचने से लेकर मटन के पकने और खाने तक के दौरान की बातचीत का रोचक वीडियो शेयर किया है।
विज्ञापन


लालू जी एक लोकप्रिय राजनेता हैं, ये सभी जानते हैं
वीडियो शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिखा है- "लालू जी एक लोकप्रिय राजनेता हैं, ये सभी जानते हैं। मगर उनकी छुपी हुई एक और कला है - खाना बनाना। उनके थोड़े स्वस्थ होने के बाद उनसे मिलने का मौका मिला तो सोचा क्यों न उनकी सीक्रेट रेसिपी भी सीख लूं। अपने घर पर उन्होंने और उनके परिवार ने मेरा बहुत आह्लाद से स्वागत किया। प्यार से सिखाते हुए, बहुत स्वादिष्ट भोजन करवाया। हमारा गठबंधन, INDIA, भाजपा की विभाजनकारी नीतियों और नफ़रत की राजनीति के विरुद्ध खड़ा है। INDIA, ग़रीबों, कमज़ोरों और अल्पसंख्यकों की आवाज़ के लिए खड़ा है। सत्य के रास्ते पर चल कर मोहब्बत की दुकानें खोलना - ये हम सभी का कर्तव्य है, और लक्ष्य भी। आज, हमारा देश महंगाई और बेरोज़गारी से जूझ रहा है। हम रोज़मर्रा की चीज़ों के दाम कम करने, और रोज़गार के नए अवसर पैदा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।"

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर शेयर की यह तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
लालू जी की सीक्रेट रेसिपी और राजनीतिक मसाला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से सोशल मीडिया पर 2 सितंबर की शाम यानी विपक्षी एकता की मीटिंग के अगले ही दिन यह वीडियो जारी किया है। इसमें राजद सुप्रीमो लालू यादव के साथ राहुल गांधी की बातचीत करते दिखे। राहुल गांधी मटन बनाते नजर आ रहे हैं। वीडियो अपलोड कर राहुल गांधी ने लिखा कि लालू जी की सीक्रेट रेसिपी और राजनीतिक मसाला। वीडियों में इन दोनों नेता के अलावा लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती, बेटे तेजस्वी यादव, कांग्रेस के वरीय नेता डॉ. शकील अहमद खान दिखे। इधर, चंपारण स्टाइल में मटन बन रहा था, उधर राहुल गांधी और लालू यादव एक दूसरे से बातचीत करते दिखे।

 

राहुल गांधी और लालू यादव। - फोटो : अमर उजाला
मटन की सीक्रेट रेसिपी बताते नजर आए लालू
राहुल गांधी के पहुंचते ही लालू प्रसाद ने बुके देकर उनका स्वागत किया। लालू प्रसाद ने कहा कि आइए आपका स्वागत है। आज बहुत खुशी का दिन है जो आप पधारें। इसके बाद राहुल गांधी उनके साथ किचन एरिया में गए। यहां पर लालू प्रसाद ने उन्हें मटन की सीक्रेट रेसिपी बतायी। राहुल गांधी बारी-बारी से सारे मसाला डाल रहे थे। मीसा भारती भी वहीं मौजूद थी। राहुल गांधी और लालू प्रसाद बारी-बारी से कलछी चलाते दिखे। 
 
विज्ञापन

लालू यादव और राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला
राहुल ने पूछा कि राजनीतिक मसाला क्या है?
इसके बाद राहुल और लालू एक दूसरे से बातचीत करते दिखे। राहुल ने पूछा कि पहली बार आपने कब खाना बनाया था? लालू प्रसाद ने कहा कि जब में 6 या 7 क्लास में था तो पटना में खाना बनाया था। रात में कितने बजे खाना खाते हैं तो मीसा भारती ने कहा कि शाम में 7 बजे। राहुल ने पूछा कि बाहर देश का खाना भी आपको अच्छा लगता है? लालू ने कहा थाई फूड पसंद है। राहुल ने कहा कि मेरी बहन यह खाना अच्छा बनाती है। राहुल गांधी ने कहा कि लालू जी के राजनीतिक ज्ञान का मैं बहुत आदर करता हूं। राहुल ने पूछा कि राजनीतिक मसाला क्या है? लालू प्रसाद बोले- संघर्ष ही राजनीतिक मसाला है। बातचीत करते-करते मटन तैयार हो गया। इसके बाद राहुल ने हंसते हुए मीसा से कहा कि आप मटन मेरी बहन के लिए थोडा़ सा दे देना। इसके बाद दोनों नेताओं ने खाना खाया। फिर काफी देर तक बातचीत की। राजनीतिक मुद्दों पर भी बातचीत हुई। इसके बाद राहुल गांधी अपने घर के लिए विदा हुए। घर आकर उन्होंने अपनी बहन प्रिंयका गांधी को मटन टेस्ट करवाया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें