फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress Party : एक हफ्ता हैदराबाद में गुजारने के बाद बिहार आकर भी कांग्रेसी नजरबंद; एयरपोर्ट से कहां गए

Sun, 11 Feb 2024 07:52 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

राजद के सांसद और लालू प्रसाद के करीबी मनोज झा ने कहा कि महागठबंधन के सभी विधायक एकजुट हैं। हमलोग भाजपा के प्रशिक्षण शिविर जैसा झूठ नहीं बोल रहे। हमारे विधायक यहीं हैं और फ्लोर टेस्ट में शामिल होंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस के वरीय नेता शकील अहमद खान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब एक हफ्ता हैदाराबाद में गुजारने के बाद कांग्रेस के 16 विधायक पटना पहुंच चुके हैं। हैदराबाद से फ्लाइट से पटना एयरपोर्ट पहुंचे कांग्रेसी सीधे तेजस्वी यादव के आवास पर पहुंचे। यहां पर उनके रहने, खाने-पीने का प्रबंध किया गया है। इससे पहले राजद के सांसद और लालू प्रसाद के करीबी मनोज झा ने कहा कि महागठबंधन के सभी विधायक एकजुट हैं। हमलोग भाजपा के प्रशिक्षण शिविर जैसा झूठ नहीं बोल रहे। हमारे विधायक यहीं हैं और फ्लोर टेस्ट में शामिल होंगे। हम लोकतंत्र पर पूरा भरोसा है।
विज्ञापन




सभी विधायक हमारे साथ हैं
वहीं कांग्रेस के वरीय नेता शकील अहमद खान ने कहा कि लोकतंत्र की जीत होने वाली है। गठबंधन के सभी विधायक एकजुट हैं। तेजस्वी आवास पर कांग्रेस के वरीय नेता शकील अहमद खान ने कहा कि कल सारी चीजें साफ हो जाएंगे। इस देश में सामाजिक न्याय और आर्थिक न्याय की जरूरत है। महागठबंधन उसकी ही लड़ाई लड़ रहा है। जो लोग सामाजिक और आर्थिक न्याय को समझते हैं वह सभी विधायक हमारे साथ हैं। 

आवास के बाहर गहमा-गहमी रही
बता दें कि आज सुबह भी आवास के बाहर गहमा-गहमी रही। अहले सुबह ही काफी मात्रा में फल-सब्जियां मंगवाई गई। विधायकों के नाश्ता करवाया गया है। अब भोजन की तैयारी चल रही है। करीब सौ लोगों के लिए मीठापुर मंडी से सब्जी और बाजार समिति से फल मंगवाए गए हैं। विधायकों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसकी तैयारी खुद तेजस्वी यादव देख रहे हैं। आज रात तक सभी विधायकों को यही रहने का आदेश दिया गया है। यानी रविवार को विधायकों खाना-पीना और रहना-सोना तेजस्वी यादव के आवास पर ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें