गांधी मैदान सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेस नेता।
- फोटो : अमर उजाला
राहुल गांधी पर हुई कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस नेता लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार सुबह कांग्रेस नेता पटना के गांधी मैदान में गांधी मूर्ति के पास सत्याग्रह पर बैठ गए। कांग्रेस नेता केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कांग्रेसी "हम गांधी हैं, हमारे फैसले फौलादी हैं", "देश बेचकर खाए मलाई, मोदी-अडानी भाई-भाई", "राहुल तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं" कहते हुए नारेबाजी करने लगे।
कांग्रेस विधायक दल नेता अजीत शर्मा समेत अन्य कांग्रेस के वरीय नेता राहुल गांध पर हुई कार्रवाई के विरोध में सत्याग्रह कर रहे हैं। उनका कहना है कि देश में केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल हो रहा है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि यह राष्ट्रीयव्यापी सत्याग्रह है। यह सत्याग्रह हर राज्य में हो रहा है।