फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: दरभंगा में CM सम्राट का बड़ा ऐलान! बोले- इंटरनेशनल लेवल का बनेगा दरभंगा एयरपोर्ट; संजय झा ने की ये मांग

Thu, 14 May 2026 12:49 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को दरभंगा पहुंचे, जहां भाजपा और जेडीयू नेताओं ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। उन्होंने दरभंगा एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था, नए टर्मिनल और AIIMS निर्माण कार्य की समीक्षा की।  
विज्ञापन
सीएम सम्राट का स्वागत करते विधायक-सांसद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को दरभंगा पहुंचे, जहां बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर, विधायक डॉ मुरारी मोहन और जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने पाग, चादर और मखाना की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने बुधवार को दरभंगा एयरपोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी CISF जवानों को सौंपे जाने की समीक्षा की। वहीं, नए एयरपोर्ट टर्मिनल और एम्स निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। दरभंगा पहुंचने पर CISF के जवानों ने मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


बिहार में एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने का रखा लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में जितनी एयर कनेक्टिविटी है, उससे दस गुना अधिक विस्तार करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बिहार में 59 लाख से अधिक लोग हवाई यात्रा करते हैं, लेकिन अगले पांच वर्षों में चार से पांच करोड़ लोगों को हवाई यात्रा की सुविधा देने की तैयारी की जा रही है।

दरभंगा को मिली कई बड़ी सौगातें
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दरभंगा को नए एयरपोर्ट टर्मिनल और एम्स निर्माण सहित कई बड़ी सौगातें दी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मिथिला और दरभंगा के विकास के लिए सड़क नेटवर्क और एयरपोर्ट निर्माण हेतु जमीन उपलब्ध कराने जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य किए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बिहार में अजूबा आदेश; शिक्षक पढ़ाएं कि 10 किलोमीटर दूर जाकर जनगणना करें?
विज्ञापन


संजय झा ने एयरपोर्ट के नामकरण की उठाई मांग
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हवाई सेवाओं की गहरी जानकारी रखते हैं और इसी वजह से वे इस क्षेत्र के कार्यों में विशेष रुचि लेकर समीक्षा करते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि दरभंगा एयरपोर्ट का नाम बाबा विद्यापति के नाम पर रखते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित किया जाए।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें