फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा सख्त : दो बार सेंधमारी के बाद जागी बिहार पुलिस, एसएसजी में 50 नए जवान तैनात

Fri, 15 Apr 2022 10:38 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

नीतीश कुमार पर राज्य के बख्तियारपुर में हमले की कोशिश की गई थी। वहीं, नालंदा में उनकी सभा में पटाखे छोड़े गए थे। इस कारण सीएम की सुरक्षा में बार-बार चूक का मुद्दा उठा था। 
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में अपने आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। उन्होंने इस अवसर पर बधाई दी और समाज में एकता और भाईचारे के लिए प्रार्थना की। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा सख्त कर दी गई है। हाल ही में दो बार उनकी सुरक्षा में चूक होने के मामले सामने आए थे। इसे लेकर देशभर में बिहार पुलिस की किरकिरी हुई थी। सुरक्षा की समीक्षा के बाद अब सीएम की सुरक्षा के जिम्मेदार स्पेशल सुरक्षा गार्ड (SSG) में 50 नए जवान तैनात किए गए हैं। 

विज्ञापन


नीतीश कुमार पर राज्य के बख्तियारपुर में हमले की कोशिश की गई थी। वहीं, नालंदा में उनकी सभा में पटाखे छोड़े गए थे। इस कारण सीएम की सुरक्षा में बार-बार चूक का मुद्दा उठा था। व्यापक समीक्षा के बाद बड़ा बदलाव किया गया है। नीतीश कुमार की सुरक्षा सख्त कर दी गई है। एसएसजी में नए पुलिस अधिकारी और जवान तैनात किए गए हैं। 

एसएसजी में 50 जवानों को पूरे प्रदेश से चुना गया है। बिहार के एडीजी (सुरक्षा) बच्चू सिंह मीणा ने राज्य के सभी जिलों और इकाइयों को पुलिसकर्मियों को तत्काल रिलीव करने के लिए पत्र लिखा है। एसएसजी में चुने गए 50 पुलिसकर्मियों में तीन पुलिस इंस्पेक्टर, 11 एसआई, 20 एएसआई शामिल हैं। इनके अलावा 20 सिपाहियों का भी चयन किया गया है। 
विज्ञापन


ये 20 एएसआई चुने गए : सुधीर कुमार, अनूप कुमार, अखिलेश कुमार, राजीव कुमार राय, प्रेम कुमार, चंद्रकांत सिंह, धनंजय कुमार सिंह, मनोज कुमार, अवधेश कुमार, धनंजय कुमार, सतीश कुमार, मुकुल नारायण, राजीव कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार सिंह, दीपक कुमार, उपेंद्र प्रसाद सिंह, बबलू कुमार व आदर्श प्रियदर्शी।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें