बिहार में पूर्ण शराबबंदी के लिए के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ‘अणुव्रत पुरस्कार 2016’ से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उनको समाज में बेहतरीन और प्रेरणा स्रोत कार्य करने को लेकर दिया गया है। जैन समुदाय के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्म संघ के आचार्य महाश्रमण ने नीतीश को इस पुरस्कार से सम्मानित किया। समारोह में बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद भी मौजूद थे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वो शुरु से ही शराब के खिलाफ रहे हैं। उन्होंने कहा कि शराबबंदी का फैसला राजनीतिक कारणों से नहीं बल्कि सामाजिक परिवर्तन लाने के लिए लिया गया है। वहीं, राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने मुख्यमंत्री को सम्मानित होने पर बधाई दी। उन्होने कहा कि शराबबंदी पर सीएम के द्वारा लिया गया निर्णय ऐतिहासिक और साहसिक है।