फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : बाहुबली आनंद मोहन की बेटी की शादी में जदयू अध्यक्ष-मंत्रियों समेत आए CM नीतीश, मगर तेजस्वी नहीं

Wed, 15 Feb 2023 08:53 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Marriage of Anand Mohan's daughter : बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन और लवली आनंद की बेटी की शादी समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू अध्यक्ष समेत प्रमुख नेताओं-मंत्रियों के साथ पहुंचे, लेकिन उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव दिल्ली में ही रहे।
विज्ञापन
बाहुबली आनंद मोहन की बेटी सुरभि और दामाद राजहंस को बधाई देते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन और लवली आनंद की बेटी सुरभि आंनद की शादी समारोह में बारात स्वागत के ठीक पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दल यूनाईटेड (JDU) के प्रमुख नेताओं-मंत्रियों के साथ पहुंचे। राष्ट्रीय जनता दल की ओर से मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के पारिवारिक करीबी MLC सुनील सिंह दिन में ही हाजिरी लगा गए। जिस समय मुख्यमंत्री विवाह स्थल पर थे, उस समय आनंद मोहन परिवार के आसपास ज्यादातर नेता जदयू के ही थे। भाजपाइयों में पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव ही इकलौते नजर आए। बारात के स्वागत में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह आनंद मोहन के साथ दरवाजे पर भी रहे। दिल्ली में रह गए उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की इस समारोह में गैरहाजिरी, जबकि झारखंड में मुख्यमंत्री रघुवर दास को पटखनी देने वाले झारखंड के दिग्गज नेता सरयू राय की उपस्थिति चर्चा में रही।

विज्ञापन

शादी समारोह में जदयू नेताओं ने समय पर दिखाई उपस्थिति। - फोटो : अमर उजाला
जदयू-कांग्रेस की उपस्थिति रही प्रभावी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शाम करीब सात बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू अध्यक्ष ललन सिंह, बिहार विधान परिषद् के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी आदि के साथ पहुंचे। लगभग इसी समय भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव भी सुरभि-राजहंस की शादी में शरीक होने के लिए। इससे पहले यूपी से मंत्री दयाशंकर सिंह पहुंचे हुए थे। रात करीब आठ बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय भी पहुंचे। भाजपा के प्रदेश के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार सिंह, राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी आदि भी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन

रात में इसी मंडप के नीचे एक-दूजे के होंगे सुरभि और राजहंस। - फोटो : अमर उजाला
अन्य राज्यों से भी सैकड़ों अतिथि पहुंचे
इससे पहले आनंद मोहन और उनके विधायक पुत्र चेतन आनंद महाराष्ट्र, झारखंड, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब आदि से आए महत्वपूर्ण लोगों से मिलने में व्यस्त रहे। इन राज्यों से करीब 500 अतिथि शादी में आए। इसके अलावा बिहार में सबसे ज्यादा आनंद मोहन के गृह जिला सहरसा से करीब हजार लोग आए हैं। पटना से सभी राजनीतिक दलों के महत्वपूर्ण लोग रात साढ़े आठ बजे के बाद भी लगातार पहुंच रहे थे ताकि वरमाला कार्यक्रम को भी देख सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें