फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: नीतीश-तेजस्वी की मुलाकातों पर चिराग पासवान ने साधा निशाना, राज्य में नई राजनीतिक खिचड़ी पकने की कही बात

Fri, 13 May 2022 10:44 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

चिराग पासवान ने शुक्रवार को कहा कि नीतीश कुमार और तेजस्वी की बैठकों में जाति जनगणना पर चर्चा हुई या फिर यह सुनिश्चित करने पर बात हुई कि नीतीश कुमार कब तक सत्ता में बने रहना चाहते हैं।
विज्ञापन
Chirag Paswan - फोटो : PTI (File)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कट्टर विरोधी चिराग पासवान ने विपक्षी नेता तेजस्वी यादव के साथ हुई उनकी कुछ बैठकों को लेकर राजनीतिक खिचड़ी पकने की बात कही है। उन्होंने कहा कि राज्य में एक राजीनितिक वोट फेस की पूरी संभावना है।

विज्ञापन


लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व अध्यक्ष चिराग पासवान ने जाति जनगणना के मुद्दे पर इस सप्ताह नीतीश और तेजस्वी की मुलाकात पर मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा, 'क्या बैठक में जाति जनगणना पर चर्चा हुई या यह सुनिश्चित करने पर कि नीतीश को कब तक सत्ता में बनाए रखा जाए।'

चिराग पासवान बीते कुछ समय से कहते आ रहे हैं कि भाजपा की सहयोगी नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (जदयू) एक बार फिर भगवा दल का साथ छोड़ सकती है। उन्होंने नीतीश और तेजस्वी की इन हालिया मुलाकातों पर हैरत जताई है। 
विज्ञापन





नीतीश कुमार ने बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री रहे तेजस्वी यादव की एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कथित संलिप्तता की वजह से राजद (राष्ट्रीय जनता दल) से नाता तोड़ लिया था। नीतीश कुमार को अपनी निजी छवि के प्रति बहुत ही ज्यादा सतर्क माना जाता है। 

चिराग ने कहा कि कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री राजद की ओर से आयोजित इफ्तार पार्टी में पैदल गए थे। बता दें कि चिराग पासवान भी इस पार्टी में शरीक हुए थे और उनकी एक तस्वीर भी सामने आई थी जिसमें वह नीतीश कुमार के पैर छूते हुए नजर आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें