फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: बंगला खाली कराने पर चिराग बोले- बेइज्जत करने की साजिश रची गई, तेजस्वी ने भी कसा तंज

Sat, 02 Apr 2022 09:26 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि अपने ‘हनुमान’ के घर में ही उन्होंने आग लगा दी।
विज्ञापन
चिराग पासवान और तेजस्वी यादव - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने शनिवार को 12 जनपद पर आवंटित बंगले को खाली करवाने पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मैं चिराग हूं और चिराग का अपना कोई ठिकाना नहीं होता, परन्तु चिराग जहां जाता है वहां रोशनी फैलाता है। मुझे अगर बंगले का लालच होता या मंत्रालय मेरे लिए लक्ष्य होता तो जो रास्ता मैंने चुना वो मैं नहीं चुनता। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से ये घर हमशे छीना गया। हम घर खाली करने के लिए तैयार थे, उसके बावजूद इस तरह से बेइज्जत करने की साजिश क्यों रची गई। हालांकि, सरकार का कहना है कि नियमानुसार चिराग को 20 महीने पहले ही बंगला खाली कर देना चाहिए था।

विज्ञापन


वहीं, मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि अपने ‘हनुमान’ के घर में ही उन्होंने आग लगा दी। तेजस्वी ने कहा, राम विलास पासवान भाजपा के साथ आखिरी वक्त तक खड़े रहे। भाजपा को समर्थन करने का यह परिणाम है। इन्होंने पहले पार्टी तोड़ी और फिर नेताओं को अलग कर दिया। 

भाजपा के यूपी मॉडल पर राजद नेता ने कहा, बिहार में लोगों ने भाजपा का सर्कस मॉडल देखा है। यूपी मॉडल को समझना है। यदि बुलडोजर चलाना यूपी मॉडल है तो वे बेरोजगारी, अपराध और भ्रष्टाचार पर इसे क्यों नहीं चलाते। दरअसल, बंगला खाली करने के नोटिस दिए जाने के महीनों बाद लोजपा सांसद चिराग पासवान ने बुधवार को अपना बंगला खाली किया, जिसे दिवंगत केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान को दिया गया था। चिराग अपने पिता के बंगले में रह रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें